सड़क दुर्घटना में दो की मौत, चार घायल
ञ्ज2श्र स्त्रद्बद्ग द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लञ्ज2श्र स्त्रद्बद्ग द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लञ्ज2श्र स्त्रद्बद्ग द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लञ्ज2श्र स्त्रद्बद्ग द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्ल
बाराबंकी : दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। नगर कोतवाली और मसौली क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं हुईं हैं। हादसे में चार घायल भी हुए हैं।
सतरिख थाना क्षेत्र ग्राम भनौली निवासी मो. आबिद, शहहुसैन, कलीम, इसरार व जगजीवन चिहनट स्थित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सभी पैदल जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने सभी को टक्कर मार दी। इसमें मो. आबिद (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सभी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मसौली : थाना मुख्यालय एवं मसौली चौराहे के मध्य स्थित नेशनल हाईवे ढाबे के सामने गुरुवार की देर रात्रि उस समय घटना घटित हुई, जब एक ट्रक चालक ढाबे पर ट्रक को खड़ा कर खाना खाने के लिए रोड क्रॉस कर ढाबे पर जा रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक 27 वर्षीय सुरेंद्र सचान पुत्र महेंद्रनाथ ग्राम बुच्चुपुर थाना घाटमपुर कानपुर नगर का निवासी है।