शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण संपन्न
बाराबंकी : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रामसनेहीघाट क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षा वर्ग के प्रशिक्षण का सम
बाराबंकी : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रामसनेहीघाट क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षा वर्ग के प्रशिक्षण का समापन शनिवार को किया गया। सूर्य नमस्कार आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।
स्वयं सेवक ने शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने व्यक्तित्व को निखारा है। शारीरिक प्रशिक्षण में दंड नियुद्ध, पदविन्यास योग, सूर्य नमस्कार, खेल, बौद्धिक प्रशिक्षण, प्रेरक प्रसंग, बोध कथा आदि का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सुबह चार बजे से रात्रि 10 बजे तक शिक्षार्थियों ने प्रत्येक दिन कठिन साधना की। प्रशिक्षण में वर्ग कार्यवाह रामदेव, वर्ग पालक राजबहादुर वर्ग के मुख्य शिक्षक पवन कुमार मिश्र बौद्धिक विभाग रमेश चंद्र वर्मा तथा व्यवस्था में वेद प्रकाश, श्याम लाल, महेंद्र ¨सह, जितेंद्र तिवारी, जिला प्रचार प्रमुख विवेक पांडेय तथा शिक्षक के रूप में भास्कर, केशव, प्रेम, संजय, विवेक, शरद, अनुज, आलोक,अजय जी आदि ने भूमिका निभाई।