43 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ, तीन नए केस
43 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ तीन नए केस
बाराबंकी : जिले में तीन व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह सभी हैदरगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। पोखरा, भिखारीपुर मजरे बुढ़नापुर और सुबेहा क्षेत्र का एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इनमें एक व्यक्ति दिल्ली, एक अहमदाबाद और एक मुंबई से आया है। यह सभी पोखरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में क्वारंटाइन थे। पोखरा कस्बे को हॉटस्पॉट घोषित कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर 43 व्यक्तियों के स्वस्थ होने पर उन्हें हिद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने ट्वीट के जरिये दी जानकारी में बताया कि वर्तमान में जिले में 27 सक्रिय केस हैं। जिले में अबतक 119 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 27 एक्टिव केस बचे है। इनका उपचार हिद, चंद्रा व मेयो कोविड अस्पताल में चल रहा है। जिले में दूसरे प्रांतों से प्रवासी श्रमिकों व उनके परिवारों के लौटने के बाद जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ी थी।