Move to Jagran APP

पारा गिरा, बढ़ी गलन, यातायात भी प्रभावित

पारा गिरा बढ़ी गलन यातायात भी प्रभावित

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 12:41 AM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 06:05 AM (IST)
पारा गिरा, बढ़ी गलन, यातायात भी प्रभावित
पारा गिरा, बढ़ी गलन, यातायात भी प्रभावित

बाराबंकी: कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है। गलन पड़ने से लोग ठिठुरने को विवश हुए। दिन भर बादल छाए रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 3.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

loksabha election banner

ट्रेनें विलंब, सड़क यातायात भी प्रभावित: घने कोहरे का असर सबसे अधिक ट्रेनों पर पड़ रहा है। किसान एक्सप्रेस फिरोजपुर धनबाद 3308 सुबह साढ़े 11 बजे निर्धारित समय पर न पहुंचकर साढ़े सात घंटे विलंबित रही। कोचीन से गोरखपुर जाने वाली राप्ती सागर एक्सप्रेस सुबह 11 बजे न पहुंचकर चार घंटा विलंब रही। गोहाटी से लालगढ़ 15909 अवध आसाम चार घंटा विलंबित रही। यह ट्रेन सुबह चार बजकर 35 मिनट पर आती है। सियालदहा एक्सप्रेस, इंटरसिटी व लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस कैसिल रही। कोहरे के कारण चार पहिया व दोपहिया वाहन सड़क पर दिन में लाइट जलाकर धीरे-धीरे चलते नजर आए।

अलाव पड़ रहे ठंडे: भीषण पड़ रही सर्दी में अलाव भी ठंडे पड़ रहे हैं। नगर पालिका व नगर पंचायतों में जो लकड़ियां डाली जा रही हैं वे गीली होने के कारण जलती नहीं है। ऐसे में राहगीर ठिठुरने को विवश हो रहे हैं। कंबलों का हुआ वितरण: रुदौली आशिक विधानसभा क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों में के पात्र जरूरतमंदों को समारोहपूर्वक विधायक रामचंद्र यादव ने कंबल वितरित किया। रसूलपुर ग्राम पंचायत के पूर्व माध्यमिक स्कूल में कंबलों का वितरण किया गया। इस मौके पर एसडीएम राजीव शुक्ला, नायब तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी, देवेंद्र यादव, चंद्रहास मिश्र, अंजनी साहू, निर्मल शर्मा, कुलदीप मौर्य, राजेश शर्मा, रामराज लोधी, देवीदीन, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे। विधायक ने बठौली गौशाला का भी निरीक्षण किया। विधायक निधि से सबमर्सिबल लगवाने की घोषणा की। हैदरगढ़ : सिद्धौर क्षेत्र के 25 दिव्यांगों को तहसीलदार राहुल सिंह ने कंबल वितरण किया। विधायक बैजनाथ रावत ने हैदरगढ़ स्थित तहसील सभागार में एक सैकड़ा कंबल वितरित किए। नई सड़क :प्राथमिक विद्यालय खुसेहटी में आयोजित कंबल वितरण समारोह में विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने कंबल वितरण किया। 200 कंबलो का वितरण किया गया। सिरौलीगौसपुर:सेवानिवृत्त आइएएस एवं मुख्यमंत्री के ओएसडी सुरेंद्र सिंह चौहान ने जरूरतमंद चार सौ लोगों को कंबल वितरित किए। एसडीएम रामनारायन यादव, तहसीलदार अखिलेश सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस खेतपाल सिंह ने अपने परिवार के साथ सिरौलीगौसपुर तहसील की ग्राम पंचायत सैदनपुर में कंबल वितरित किया। फतेहपुर क्षेत्र के दाता साईं आश्रम चित्तापुरवा में सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने 200 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.