तहसील पर लेखपालों ने दिया धरना
ञ्जद्गद्धह्यद्बद्य, रुद्गद्मद्धश्चड्डद्य ञ्जद्गद्धह्यद्बद्य, रुद्गद्मद्धश्चड्डद्य ञ्जद्गद्धह्यद्बद्य, रुद्गद्मद्धश्चड्डद्य ञ्जद्गद्धह्यद्बद्य, रुद्गद्मद्धश्चड्डद्य ञ्जद्गद्धह्यद्बद्य, रुद्गद्मद्धश्चड्डद्य ञ्जद्गद्धह्यद्बद्य, रुद्गद्मद्धश्चड्डद्य ञ्जद्गद्धह्यद्बद्य, रुद्गद्मद्धश्चड्डद्य ञ्जद्गद्धह्यद्बद्य, रुद्गद्मद्धश्चड्डद्य ञ्जद्गद्धह्यद्बद्य, रुद्गद्मद्धश्चड्डद्य ञ्जद्गद्धह्यद्बद्य, रुद्गद्मद्धश्चड्डद्य ञ्जद्गद्धह्यद्बद्य, रुद्गद्मद्धश्चड्डद्य
बाराबंकी : मऊ जिले में लेखपाल की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। हत्यारों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग लेखपालों ने की है।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से जिले की सभी तहसीलों में लेखपालों ने धरना दिया। लेखपालों ने मांगे हैं कि मऊ जिले में लेखपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ड्यूटी करते हुए लेखपाल धीरज ¨सह के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। लेखपाल की पत्नी को तत्काल नौकरी दी जाए। लेखपालों को सुरक्षा दी जाए। अध्यक्ष अनिल कुमार ¨सह, उमेश ¨सह, महेश प्रसाद वर्मा, देश निधि, उवैश अंसारी, लवकुश वर्मा आदि ने धरना नवाबगंज तहसील परिसर में दिया। वहीं सिरौलीगौसपुर, रामनगर, फतेहपुर, हैदरगढ़, रामसनेहीघाट में लेखपालों ने धरना दिया। रामसनेहीघाट : रामसनेहीघाट तहसील परिसर में अपने साथी की मौत पर कार्रवाई न किए जाने को लेकर तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष अश्विनी के नेतृत्व में प्रदर्शन उपरांत उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। मऊ जिले में कार्यरत लेखपाल धीरज ¨सह को कुछ लोगों ने 11 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके विरोध में रामसनेहीघाट के लेखपालों ने अपने अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील के गेट पर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन दिया।
लेखपालों ने अपनी मांगों में हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाए। प्रदर्शन में अध्यक्ष लेखपाल संघ अश्विनी कुमार के साथ दीपचंद यादव, अंजनी शुक्ल, चंद्रभान, शशांक जैन, अजय दीप ¨सह सहित लेखपाल मौजूद रहे।