पूर्व सीएम के स्वागत में कार्यकर्ताओं का दिखा उत्साह
बाराबंकी पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोग सेल्फी लेने भी लगे रहे।
बाराबंकी : पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोग सेल्फी लेने भी लगे रहे।
रामनगर क्षेत्र में प्रीतम सिंह वर्मा, शिवम शुक्ला, आशीष सिंह आर्यन, दानिश सिददीकी आदि ने स्वागत किया। युवाओं की टीम यहां सेल्फी लेने व फोटो खिचाने में जुटी रही। मसौली चौराहे पर सपा नेता अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री का शकील सिद्दीकी, अशोक यादव, पिकू सैनी, विकास यादव, मो. इरफान, पप्पू प्रधान, गुड्डू यादव, पिकू यादव, मो. फारुख मोहम्मद, फरहान मोहम्मद, अंसार मोहम्मद, सोहेल आदि ने स्वागत किया। गणेशपुर क्षेत्र में पूर्व ब्लाक प्रमुख राघवेंद्र प्रताप सिंह राजन, जय सिंह यादव, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बुढ़वल अध्यक्ष ओम नारायण सिंह, जय सिंह यादव, पूर्व सूरतगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बृजपाल सिंह ज्ञानू प्रभात सिंह अमित सिंह आदि ने स्वागत किया।
मंत्रोच्चार संग किया पूजन-अर्चन: गणेशपुर : लोधेश्वर धाम महादेवा के भगवान लोधेश्वर महादेव की पावन गर्भगृह में विराजमान पावन शिवलिग का सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूजन किया। पंडित अनिल तिवारी शास्त्री व आदित्य नाथ तिवारी के वैदिक मंत्रोचार के बीच अभिषेक कराया।