सपा कायकर्ताओं ने की भाजपा सरकार की नीतियों की ¨नदा
स्क्क, क्चछ्वक्क स्क्क, क्चछ्वक्क स्क्क, क्चछ्वक्क स्क्क, क्चछ्वक्क स्क्क, क्चछ्वक्क स्क्क, क्चछ्वक्क
बाराबंकी: पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीबों, किसानों, नौजवानों दलितों व पिछड़े वर्ग के लोगों को धोखा दिया है। जिसको लेकर समाज के सभी वर्गों में भाजपा के खिलाफ व्यापक जनाक्रोश है जो भाजपा के लिए आत्मघाती साबित होगा। वह शुक्रवार को बूथ स्तरीय सपा कार्यकर्ता बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग को आपस में लड़ाना चाहती है क्योंकि वह सदैव से मंडल कमीशन की विरोधी रही है। पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी वर्गों को एकजुट होकर भाजपा की साजिशों का मुंहतोड़ जवाब देना होगा और सपा-बसपा के गठबंधन को मजबूत कर अखिलेश यादव व मायावती के हाथों को मजबूत करना है। इस मौके पर काजी सैफुद्दीन अहमद, श्याम प्रकाश त्रिवेदी, रेहान कामिल, नाजिमा शाहीन, काजी मोहम्मद फैसल, हिमांशू ¨सह, राजकिशोर मिश्रा, शारदा प्रसाद, विनय यादव, असगर अली अंसारी, दिनेश गौतम आदि मौजूद रहे। चौपाल लगाई: समाजवादी विकास विजन एवं एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत गोपालपुर में चौपाल लगाई गई। विधायक सुरेश यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों की ¨नदा की। इस मौके पर विशेषर यादव, रामसरन, गणेश, कामता यादव, हुमायूं नईम खां, रिजवान संजय, नोमान मलिक, बाबुल मिश्रा, नन्हें लाल यादव, रामगोपाल, राजेश सोनी, यूसुफ अब्दुल्ला आदि मौजूद रहे।