सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला
बाराबंकी: पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं ने छाया चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका गया। कार्यकर्ताओं ने बस स्टेशन के निकट भी प्रदर्शन किया।
बाराबंकी: पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं ने छाया चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका गया। कार्यकर्ताओं ने बस स्टेशन के निकट भी प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सांसद रामसागर रावत ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एयरपोर्ट पर प्रयागराज जाने से रोका जाना भाजपा सरकार की कायरता एवं सत्ता द्वारा मौलिक अधिकारों का हनन है। पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि एक छात्र संघ कार्यक्रम से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की देश और प्रदेश की सरकार को इतना भय क्यों हैं। अधिकारियों को भेज एक पूर्व मुख्यमंत्री से अनैतिक व्यवहार करा रहे हैं। भाजपा सरकार का चेहरा ऐसे कृत्य से पता चल रहा है। सरकार सिर्फ मनमाना रवैया अपनाकर सभी को परेशान कर रही है। पुतला फूंककर प्रदर्शन करने वालों में पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, डॉ. कुलदीप ¨सह, हफीज भारती, पंकज गुप्ता पंकी, आशीष ¨सह आर्यन, प्रद्युम्न यादव, अनिल यादव, ताजबाबा, शिवम शुक्ला, अजीत झा, प्रीतम ¨सह वर्मा, लल्ला यादव, अनूप यादव, डॉ. नवनीत श्रीवास्तव, श्याम प्रकाश, प्रणय बाजपेई, वीरेंद्र वर्मा, दानिश सिद्दीकी, राजेश शुक्ला, सुरेश चंद्र गौतम, इंद्रेश प्रताप ¨सह, दीपक गुप्ता, तैयब बब्बू, यशवंत ¨सह यादव, ओमप्रभा बिट्टो, फरजान उस्मानी, वैभव सैनी, गौरव रावत, प्रदीप गौतम, अभिषेक वर्मा, कमलेश यादव विशुनपुर, शिवप्रकाश यादव आदि प्रमुख रहे। दूसरी ओर छात्र सभा के प्रदेश महामंत्री करूणेश द्विवेदी केडी के नेतृत्व में बस स्टेशन के पास छात्रों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में नसीम गुड्डू, दानिश, अमित यादव, आनंद, हिमांशु यादव आदि प्रमुख रहे।