पीएसी के चार जवान समेत छह लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
शहर के पीरबटावन घंटाघर के गुलरिया गार्दा के व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
बाराबंकी : कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को सात और कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसमें से चार पीएसी के स्टाफ हैं। इसके अलावा घंटाघर के गुलरिया गार्दा में एक व्यक्ति और भीतरी पीरबटावन में एक महिला संक्रमित मिली है। कुल 57 लोग होम क्वारंटाइन कराए गए हैं।
पीएसी में जो जवान पॉजिटिव मिले हैं वह पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति के संपर्क में आए थे। शहर के पीरबटावन में महिला मुबंई से कुछ दिन पहले लौटी थी। जबकि, घंटाघर के घोसियाना में कराई गई रैंडम सैंपलिग में व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के भीतरी पीरबटावन व घंटाघर के गुलरिया गार्दा में पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले कुल 35 परिवारजन होम क्वारंटाइन कराए गए। जबकि, त्रिवेदीगंज क्षेत्र में 22 लोग होम क्वारंटाइन कराए गए हैं। क्षेत्र को सैनिटाइज कराए जाने के साथ बांस बल्लियों से सील करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के घर के आसपास आवागमन प्रतिबंधित किए जाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है। 452 लोगों के और लिए गए नमूने, तीन हुए ठीक
कोरोना वायरस पर नियंत्रण के ²ष्टिगत सोमवार को 452 लोगों के नमूने जांच के लिए और लिए गए। वहीं 371 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा तीन लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। वहीं 729 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जो लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं उनके रामनगर क्षेत्र के ग्राम पूरेजबर निवासी एक व टिकैतनगर क्षेत्र के कस्बा इचौली के दो व्यक्ति शामिल हैं। अब तक जिले में 339 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं जिसमें से 256 इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। 72 लोग संक्रमित हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन 76 हैं जिसमें 24 तहसील नवाबगंज, 13 फतेहपुर, पांच रामनगर, छह सिरौली गौसपुर, 18 हैदरगढ़ व तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के 10 स्थल शामिल हैं।
शहर व गांव में कराया गया सैनिटाइजेशन कार्य
अग्निशमन विभाग ने सोमवार को कोरोना संक्रमित मिले व्यक्तियों के क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कार्य कराया। शहर व ग्रामीण क्षेत्र मे सैनिटाइजेशन कार्य कराया गया। एसपी के निर्देश पर घंटाघर के गुलरिया गार्दा, भीतरी पीर बटावन व पीएसी परिक्षेत्र में सैनिटाइजेशन कार्य कराया गया। नई सड़क: असंद्रा थाना क्षेत्र के बेडहरी गांव में दिल्ली से आए एक दंपती के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे गांव को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। बताया जाता है कि बीते दिनों दिल्ली से पति-पत्नी गांव वापस आए थे द्य दंपती का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था द्य दोनों होम क्वारंटाइन थे द्य सैंपल पॉजिटिव आने के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है द्य गांव की सीमाओं को सील कर सैनिटाइज करवाने की कार्रवाई शुरू की गई है। बिना अनुमति विवाह में एकत्र हुए 300 लोग, मुकदमा
कोरोना वायरस संक्रमण से जहां एक ओर बचने के पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में बिना अनुमति के लापरवाही पूर्वक वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन कर 300 से अधिक लोगों को एकत्र कर लिया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने अतिरिक्त लोगों को वापस किया और तीन पर मुकदमा दर्ज किया है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गनौरा निवासी एक व्यक्ति की पुत्री का विवाह 28 जून को था। बिना सूचना व अनुमति के उन्होंने शादी समारोह का आयोजन किया जिसमें करीब 300 लोग एकत्र थे। कोरोना वायरस संक्रमण के ²ष्टिगत शारीरिक दूरी का भी अनुपालन नहीं हो रहा था। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने राज्याज्ञा और निषेधाज्ञा का उल्लंघन की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें चेतराम, श्रवण व इंद्रपाल निवासीगण गनौरा को नामजद किया गया है।