राम बरात में डॉ. कलाम की मिसाइल
बाराबंकी : हैदरगढ़ में मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य राम बरात निकाली गई। ऐतिहासिक र
बाराबंकी : हैदरगढ़ में मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य राम बरात निकाली गई। ऐतिहासिक राम बरात में पूर्व राष्ट्रपति व वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम की मिसाइल आकर्षण का केंद्र रही। झांकी में श्रद्धालुओं ने भगवान राम के दर्शन किए। आरती उतारी। नगर में जगह जगह श्रृद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
हैदरगढ़ रामलीला की ऐतिहासिक राम बरात देर शाम नगर भ्रमण पर गाजेबाजे के साथ निकली। वाहनों पर सजे रथों में राम लक्ष्मण सीता सहित चारों भाइयों की झांकी देखते बन रही थी। बारात के साथ चल रही हजारों की भीड़ रंग गुलाल उड़ाकर उल्लास करते चल रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग पर निकली राम बरात देखने के लिए जनसैलाब उमड़ा। कृष्ण कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह ऐतिहासिक राम बरात पारंपरिक ढंग से हर साल निकाली जाती है। कस्बे के ही नहीं आसपास के लोग भी राम बरात में शामिल होने आए। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। प्रशासनिक अफसरों सहित सहित कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद रही।