संदिग्ध परिस्थितियों में महिला सहित सात की मौत
बहराइच मध्य प्रदेश के दो युवकों की मौत हैदरगढ़ में कपड़ों में लपेटे मिले शव की शिनाख्त नहीं
बाराबंकी : अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला सहित सात लोगों की मौतें हो गई। हैदरगढ़ में कपड़े में लपेटे मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मध्य प्रदेश और बहराइच की युवकों की मौत हुई, जबकि नगर कोतवाली के मालगोदाम स्थित एक कमरे में रोलर चालक का शव मिला।
नगर कोतवाली के मालगोदाम स्थित आर्यनगर में किराए के कमरे में लोक निर्माण विभाग में रोलर चालक हरिशंकर पुत्र शिवपूजन रहते थे। उनका शव कमरे में तख्त पर औंधे मुंह बरामद हुआ। गुरुवार की रात 11 बजे पुलिस पहुंची को पड़ताल के दौरान पता चला कि वह महाराजगंज के मधवापुर फरदा के रहने वाले थे। नगर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि हार्टअटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद कारण स्पष्ट होगा।
युवक का मिला शव, जांच शुरू
हैदरगढ़ : हैदरगढ़-बछरावां मार्ग पर स्थित ग्राम दीवानगंज के 28 वर्षीय अरुण कुमार पाल की टायर की पंक्चर बनाने की दुकान है। गुरुवार की रात करीब दो बजे वह एक ट्रक के पहिया का पंक्चर बना रहा था। देर रात घर न आने पर उनके पिता गंगा प्रसाद पाल दुकान पर पहुंचे। यहां उनके न मिलने पर तलाश की तो अरुण का लहूलुहान अवस्था में सड़क किनारे गड्ढे में मिला।
हत्या कर फेंका शव, नहीं हो पाई शिनाख्त
पोखरा : हैदरगढ़ के महराजगंज राज मार्ग व कुमेदान पुरवा के गांव के निकट शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस ने एक खेत में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शव कपड़ों में लिपटा था और बेल्ट से हाथ बंधे हुए थे। हत्या कर शव फेके जाने की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी हैदरगढ़ बृजेश वर्मा का कहना है कि 72 घंटे में शव न मिलने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पड़े से लटकता मिला शव
निदूरा : कुर्सी थाना के ओदार गांव की अशरफी लाल देवी की पत्नी शर्मा देवी शुक्रवार सुबह करीब चार बजे घर शौच के लिए निकली थीं। तलाशने के दौरान उनका शव गांव से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर पेड़ से लटकता मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रथम ²ष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है।
मध्य प्रदेश के व्यक्ति का शव बरामद
हरख : पुलिस ने मध्य प्रदेश के दतिया जिले के थाना पंडोखर के बसोरा सलोन के 34 वर्षीय प्रदीप कुमार का शव बरामद किया है। प्रदीप यहां कस्बे के निकट राजकीय बालिका इंटर कालेज के पास किराए के मकान में रहते थे और भेलपुरी का ठेला लगाते थे।
संदिग्ध परिस्थितियों में बहराइच के व्यक्ति की मौत
दरियाबाद : बहराइच जिले के कैसरगंज थाने के मजरे का पुरवा गांव के 42 वर्षीय भानु सिंह दरियाबाद के दतपुरवा मजरे अवशेरगढ़ में अपने बहनोई बसंत कुमार के घर पर रहते थे। शुक्रवार सुबह उनका शव गूलर के पेड़ से लटकता मिला। भानु के साले विजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब 28 वर्षों से वह अपने बहनोई के यहां रहते थे। जब वह दतपुरवा गांव पहुंचे तो बसंत सिंह के दरवाजे पर शव रखा था। गूलर के पेड़ में फांसी लगाने की बात कही जा रही है, लेकिन पेड़ में कहीं कोई निशान नहीं दिखे। भानु करीब ढाई माह पहले लुधियाना से लौटे थे। दो सप्ताह तक पत्नी के साथ मजरे का पुरवा गांव में रहने के बाद दतपुरवा चले गए। उप निरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
शारदा नहर में मिला युवक का शव
बरेठी : देवा कोतवाली की माती पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बबुरिहा के पास शारदा नहर में लखनऊ के थाना गाजीपुर के इंदिरानगर के बी ब्लाक के सीताराम निगम उर्फ बबलू का शव मिला है। वह 17 मई की रात से यह घर लापता थे। उनकी पत्नी प्रेमलता निगम ने 18 मई को गाजीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 19 मई को जमुवासी पुल पर सीताराम की बाइक लावारिस हालत में मिली थी। प्रेमलता ने पैसे के लेनदेन के विवाद में हत्या किए जाने की आशंका जताई है।