Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं का असंतोष देख पुलिस ने भाकियू नेता को घर तक छोड़ा

कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ राजभवन घेराव की चेतावनी देने पर गुरुवार की रात हिरासत में ले लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 11:32 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 11:32 PM (IST)
कार्यकर्ताओं का असंतोष देख पुलिस ने भाकियू नेता को घर तक छोड़ा
कार्यकर्ताओं का असंतोष देख पुलिस ने भाकियू नेता को घर तक छोड़ा

बाराबंकी : कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ राजभवन घेराव की चेतावनी देने पर गुरुवार की रात पुलिस ने भाकियू के अयोध्या मंडल उपाध्यक्ष निसार मेहंदी को उनके घर से हिरासत में लिया। उन्हें बदोसराय कोतवाली में रखा गया। जानकारी होने पर शुक्रवार की सुबह काफी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और पुलिस व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

loksabha election banner

किसान नेता को जेल भेजे जाने को लेकर आशंकित कार्यकर्ताओं को एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रतिपाल सिंह व सीओ दिनेश दुबे ने समझाकर शांत कराया। साथ ही जेल न भेजे जाने के प्रति आश्वस्त किया। इसके बाद निसार मेहंदी को पुलिस ने उनके घर तक जाकर छोड़ा।

निसार मेहंदी ने बताया कि उनके संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने 23 जनवरी को राजभवन घेरने का आह्वान किया है। हम सब कार्यकर्ता राजभवन घेरने के लिए जाने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस रोक रही है। नेता घर पर नजरबंद, रोके गए भाकियू कार्यकर्ता:

राजभवन के घेराव के ²ष्टिगत ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर निकले भाकियू कार्यकर्ताओं को थाना जहांगीराबाद के नूरीपुर गांव के निकट पुलिस ने रोक लिया। भाकियू मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा ने बताया कि रोके गए कार्यकर्ता सूरतगंज व फतेहपुर ब्लॉक के थे। इसके बावजूद जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, जिला संरक्षक उत्तम वर्मा, हैदरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हरीराम पाल, लायक राम के घर पर पुलिस ने पहरा लगा दिया। उधर, कुर्सी में किसान नेता नसीर लाला को पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया। पुलिस की सख्ती के बीच किसान संगठनों का विरोध और भी मुखर होने लगा है। पिछले कई दिनों से धरना-प्रदर्शन भी हो रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.