Move to Jagran APP

खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर, 100 गांवों पर मंडराया खतरा

सरयू नदी की बाढ़ इस बार भी अगस्त व सितंबर में बाढ़ आकर चली गई थी। लेकिन अब करीब साढ़े पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद तीसरी बार बाढ़ के हालात बेकाबू होने वाले हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 11:45 PM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 11:45 PM (IST)
खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर, 100 गांवों पर मंडराया खतरा
खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर, 100 गांवों पर मंडराया खतरा

बाराबंकी : सरयू नदी की बाढ़ इस बार भी अगस्त व सितंबर में बाढ़ आकर चली गई थी। लेकिन, अब करीब साढ़े पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद तीसरी बार बाढ़ के हालात बेकाबू होने वाले हैं। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.070 मीटर के सापेक्ष बुधवार को दोपहर तीन बजे करीब 36 सेंटीमीटर पहुंच चुका है। गुरुवार की शाम तक एक मीटर ऊपर पहुंचने अनुमान है। तब हालात बेकाबू होंगे। इससे नदी के तटवर्ती करीब 100 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पांच-छह सितंबर को हुई बारिश ने पूरे जिले में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए थे। सरयू नदी में बाढ़ के पीछे स्थानीय बारिश नहीं बल्कि नेपाल से छोड़ा जाने वाला पानी है।

loksabha election banner

जिले की परिधि में सरयू नदी करीब 16 किलोमीटरके दायरे में है। यही हालात वर्ष 2013 में बने थे। तब सितंबर माह में तीन बार बाढ़ का दंश ग्रामीणों ने झेला था। लोधेश्वर महादेवा मंदिर तक सरयू नदी का पानी पहुंच गया था।

वर्ष 2016 में एल्गिनब्रिज-चरसड़ी तटबंध कटने से कमियार गांव के 443 परिवार प्रभावित हुए थे। 81 घर विस्थापित किए गए थे। बाढ़ से बचाव के लिए संबंधित अधिकारी भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

यह गांव होंगे प्रभावित : बाढ़ से रामसनेहीघाट तहसील के करीब 28 गांवों अतरसुईया, सिकरी जीवल, सेमरी, पन्ना, मल्दहा, बसंतपुर, जलालपुर, बेलखरा, पंसारा, मंगरौरा, खेता सरायं, खिर्रा, खजुरी, सहोरिया, रानीमऊ, सरायसैफ, रामनगर तहसील के करीब 25 ग्राम पंचायतों के करीब 70 गांवों में हेममापुर मजरे उधिया, पंडितपुरवा, बिझला, पांडेयपुरवा, बिबियापुर, गायघाट, सुमिरनपुरवा, मिश्रीपुरवा, पर्वतपुर, चौधरीपुरवा, माधौपुरवा, तेवराइनपुरवा, बल्लोपुरवा, सकतापुर, डिहुआ, बबुरी, अबादी, बेलहरी, सरसंडा, कचनापुर, सुंदरनगर, बड़ी कोडरी, छोटी कोडरी, बलईपुरव, मेलहरी, बेहटा, कुड़ीन, बुधईपुरवा, जैनपुरवा, कोरिनपुरवा, तपेसिपाह, लोधपुरवा मजरे नामीपुर, खुर्दा, बुधरामपुरवा, सिसौंडा, ऐमा, दुर्गाुपर, हरिनरायनपुर, बड़ागांव, कुसौरा, अकौना, नरौली व लोहटी पसई, सिरौलीगौसपुर तहसील के ग्राम गोबरहा, पासिनपुरवा, इटहुआपूरब, तेलवारी, सनावा, सरायं सुरजन, भैरोकोल, इटहुआपूरब, रामपुर हड़हा, गौरिया, कोठरी, कलहंसपुरवा, सूबेदारपुरवा, अतरौली, कमरौली, लोढ़ेमऊ, मानपुर, हौसिगपुर, लालपुरवा, घुंटरू, बबुरी, कमियारपुरा, शेखपुर टुटरू, टटेरवा मजरे परसा, कुड़वा मजरे सरदहा, कोठी डीहा, ढकवामाफी, हुसैनपुर, पंचरिया, बीहड़, छुरिया, कितूर, डेरेराजा व बराइन बाढ़ से प्रभावित हो रहे हैं। इनसेट- डीएम व एसपी ने लिया जायजा

बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन ने भी इंतजाम शुरू कर दिए हैं। बुधवार को डीएम डा. आदर्श सिंह व एसपी यमुना प्रसाद ने रामनगर के कोरिनपुरवा व सहित अन्य आसपास के इलाके की स्थिति देखी। अधीनस्थों को बाढ़ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.