अभियान चलाकर लिए खाद्य पदार्थो के नमूने
अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार ने टीम के साथ ग्राम खेवली समेत अन्य स्थानों से खाद्य पदार्थो के नमूने लिए।
बाराबंकी : शारदीय नवरात्र के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटखोरी के खिलाफ शुक्रवार को भी सघन चेकिग अभियान चलाया।
अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार ने टीम के साथ ग्राम खेवली में विक्रम यादव के यहां से बादाम का नमूना, गल्ला मंडी में विकास गुप्ता के यहां से किशमिश, सौरभ गुप्ता के यहां से नवकार ग्रीन रेसिन, देवा में छपरा स्कूल के पास अभिषेक के यहां से खोया, पनीर का नमूना लिया। ग्वारी में रमेश चंद्र के यहां छुहारा का नमूना लिया गया। शहर के पैसार स्थित एक मार्ट से साबूदाना, मूंगफली, गल्ला मंडी में दीपक कुमार जायसवाल के यहां से गुड़ का नमूना लिया गया। कुर्सी में फर्म जायसवाल इंटरप्राइजेज से सिघाड़ा आटा, कुट्टू का आटा, गल्ला मंडी में राम प्रसाद के यहां से गुड़ का नमूना लिया गया।