आज सात फेरे लेंगे 160 जोड़े
बाराबंकी : समाज कल्याण विभाग ने गरीब कन्याओं की शादियों की तैयारियां पूरी कर ली है। सजकर 55 मंडप तैय
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 11:15 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 11:15 PM (IST)
बाराबंकी : समाज कल्याण विभाग ने गरीब कन्याओं की शादियों की तैयारियां पूरी कर ली है। सजकर 55 मंडप तैयार हो गए हैं। जहां 160 जोड़े आज सात फेरे लेंगे। मंत्री रमापति शास्त्री बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सीडीओ अंजनी कुमार ¨सह ने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह समारोह जीआइसी स्थित ऑडीटोरियम में 160 गरीब कन्याओं की सामूहिक शादियां होंगी। सोमवार की सुबह नौ बजे से विवाह शुरू हो जाएंगे। ऑडीटोरियम में 55 मंडप बनेंगे, चार-चार मंडप की जिम्मेदारी एक अधिकारी की होगी। डीएम ने पुलिस विभाग को सुरक्षा और अग्निशमन और नगर पालिका को पानी और सफाई की व्यवस्था कराने का जिम्मा दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें