आरटीओ अयोध्या ने किया 152 वाहनों का चालान, 10 सीज
आरटीओ अयोध्या ने किया 152 वाहनों का चालान 10 सीज
बाराबंकी : अवैध वाहनों और स्कूल बसों के खिलाफ परिवहन विभाग अभियान चला रहा है। आरटीओ प्रवर्तन की अगुवाई में शनिवार को चलाए गए इस अभियान के तहत 152 वाहनों का चालान किया गया। जिसमें सीसी कैमरा और जीपीएस सिस्टम न लगाने वाली स्कूल बस भी शामिल हैं। अभियान में टीम ने दस वाहनों को सीज भी किया है।
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर अवैध वाहनों के संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन अयोध्या शिखर ओझा ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा पर चेकिग अभियान चलाया। इस चेकिग अभियान के दौरान एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह, प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। चेकिग में टीम ने कुल 152 वाहनों का चालान किया। जिनमें से दस अनाधिकृत वाहनों का संचालन होना पाया गया। जिसको सीज कर दिया गया है। वहीं मोहम्मदपुर चौकी पर चेकिग के दौरान पांच बसों का चालान किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि शुक्रवार को भी मोहम्मदपुर पुलिस चौकी पर चेकिग अभियान चलाया गया था जिसमें 12 बसों का चालान किया गया और तीन वाहन सीज किए गए। चार ओवरलोड वाहन मिले जिसमें से दो वाहनों को भी सीज किया गया है।एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि जिन स्कूल बसों में जीपीएस और सीसी कैमरा नहीं लगे हैं उन स्कूल संचालकों पर भी कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी और बीएसए से पत्राचार किया जाएगा।