Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले अत्याचार कर रही भाजपा सरकार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने गुरुवार की देर शाम कस्बा जैदपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर अत्याचार का आरोप लगाया। कहा कि झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने वालों की असलियत जनता जान चुकी है। भाजपा सरकार में खूब अत्याचार हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 11:28 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:07 AM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले अत्याचार कर रही भाजपा सरकार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले अत्याचार कर रही भाजपा सरकार

बाराबंकी : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने गुरुवार की देर शाम कस्बा जैदपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर अत्याचार का आरोप लगाया। कहा कि झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने वालों की असलियत जनता जान चुकी है। भाजपा सरकार में खूब अत्याचार हो रहा है। आम जनता का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। नौजवानों को रोजगार देने के बजाए फर्जी मुकदमों में फंसा कर अपराधी बनाया जा रहा है। इसलिए जैदपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया को जिताना जरूरी है।

loksabha election banner

जनसभा में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने खासकर अल्पसंख्यक वर्ग को कांग्रेस के प्रति एकजुट होने के लिए प्रेरित किया। पूर्व मंत्री आरके चौधरी, राज्य सभा सदस्य डॉ. पीएल पुनिया, इमरान, सरजू शर्मा, राम हरख रावत, आदि ने भी संबोधित किया। जनसभा में कांग्रेसी नेताओं के आने का समय पांच बजे निर्धारित था लेकिन सात बजे प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेता पहुंचे फिर कांग्रेसी कार्यकर्ता उत्साह के साथ जमे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.