आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3137 गर्भवतियों की हुई गोद भराई
बाराबंकी : जिले के 3052 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3137 गर्भवतियों की गोद भराई की रस्म अदा की
बाराबंकी : जिले के 3052 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3137 गर्भवतियों की गोद भराई की रस्म अदा की गई। फल, पोषाहार देकर पोषण संबंधी जानकारियां दी गई। केंद्रों पर 24 हजार महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण हुआ।
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जनपद बाराबंकी के सभी 3052 आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह माह से अधिक गर्भावस्था पूर्ण कर चुकी महिलाओं की गोद भराई हुई। महिला व उसकी सास, उसके पति को बुलाकर प्रशिक्षण दिया। संस्थागत प्रसव, गर्भवती माताओं को चार रंगों के भोजन, सामान्य से डेढ़ गुना अधिक आहार देने की जानकारी दी गई। प्रसव पूर्व जांच कराने तथा प्रसव के तुरंत बाद पहले घंटे के अंदर मां का दूध जो एक अमृत के समान होता है बच्चे को पिलाने एवं छह माह तक पूर्ण स्तनपान कराए जाने का परामर्श दिया।
सूरतगंज : आंगनबाड़ी केंद्र रायपुर में कार्यकर्ता आशा मिश्रा ने राबिया की गोदभराई की। हैंडवॉश का प्रर्दशन कर सुमन, माधुरी, आशा स्वच्छता की जानकारी दी गई। इस मौके पर सुनीता देवी, गीता देवी व राजकुमारी मौज द रही।
¨नदूरा : कुर्सी, ¨नदूरा क्षेत्र के सभी केंद्रों पर गर्भवतियों की गोद भराई की गई। फल, सब्जी और पोषाहार दिया गया। इनसेट : छात्राओं को किया जागरूक
कुपोषण दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने कॉलेजों में किशोरियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। विकास खंड हरख के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख, शहर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हैदरगढ़, पायनियर इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग सहित अन्य विद्यालयों में
पोषण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किशोरी बालिकाओं को होने वाले शारीरिक परिवर्तनों पोषण की समस्याओं एनीमिया से दूर रहने के अच्छा आहार करने की अपील की गई।