फूस की झोपड़ी में बीत रहा जीवन
बाराबंकी : हरख ब्लॉक में गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास का लाभ सपने जैसा है। सैकड़ों पात्रों को आवास
बाराबंकी : हरख ब्लॉक में गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास का लाभ सपने जैसा है। सैकड़ों पात्रों को आवास नहीं मिल पा रहा है। इनका जीवन फूस की झोपड़ी में बीत रहा है।
ब्लॉक क्षेत्र में 76 ग्राम पंचायतें हैं। बुधवार को पनिहल पंचायत के तकिया निवासी ताज मोहम्मद व वसीम दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर यहां पहुंचे थे। इन लोगों का कहना था कि छप्पर ही उनके परिवार के लिए छत है। वर्षों से आवास के लिए ब्लॉक में चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन पक्की छत नसीब नहीं हो रही है।
इब्राहिमाबाद पंचायत के निवासी रामफेर को आवास की दरकार है। इसी उम्मीद में यह भी ब्लॉक पहुंचे थे। क्या आवास मिलेगा इसका आश्वासन तक नहीं मिला। करीब एक घंटे तक बैठे रहे फिर लौट गए। पनिहल के प्रधान रामकिशोर विश्वकर्मा का कहना है कि उनके यहां जो पात्र थे उन्हें आपात्र दिखाकर आवास से वंचित कर दिया गया है। शरीफाबाद के प्रधान रामकैलाश यादव ने बताया कि वर्ष 2018-19 में उनके यहां 25 गरीबों को पीएम आवास दिया जाना था। यह सभी पात्रता की श्रेणी में हैं। आवास मात्र श्रृवण कुमार को दिया गया है। अन्य को दरकार है। बीडीओ हरख अनूप कुमार ¨सह ने बताया कि 92 पात्रों को वर्ष 2018-19 में पीएम आवास दिए गए हैं। सभी पात्रों को लाभ दिलाने का प्रयास हो रहा है।