Move to Jagran APP

पीएम की रैली में आएंगे दो लाख कार्यकर्ता!

भाजपा जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री की रैली के ²ष्टिगत विधायकों व पदाधिकारियों के साथ सोमवार को चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन भाई झड़पिया व मंत्री भूपेंद्र चौेधरी ने बैठक की। जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने बताया रैली में जिले के अलावा मोहनलालगंज रायबरेली व अयोध्या संसदीय क्षेत्र की दरियाबाद विधान सभा से करीब दो लाख लोगों के शामिल होने का लक्ष्य है। सभी को रैली से जुड़ी जिम्मेदारियां दी गईं हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Apr 2019 12:32 AM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2019 06:23 AM (IST)
पीएम की रैली में आएंगे दो लाख कार्यकर्ता!
पीएम की रैली में आएंगे दो लाख कार्यकर्ता!

बाराबंकी : भाजपा जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री की रैली के ²ष्टिगत विधायकों व पदाधिकारियों के साथ सोमवार को चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन भाई झड़पिया व मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बैठक की। जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने बताया रैली में जिले के अलावा मोहनलालगंज, अमेठी जिले से करीब दो लाख कार्यकर्ताओं के आने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके अलावा रायबरेली व अयोध्या संसदीय क्षेत्र की दरियाबाद विधानसभा से भी कार्यकर्ता और काफी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। सभी को रैली से जुड़ी जिम्मेदारियां दी गईं हैं।

loksabha election banner

सांसद प्रियंका के नाम पर असमंजस : टिकट कटने से नाराज चल रहीं सांसद प्रियंका सिंह रावत के रैली में प्रधानमंत्री के मंच पर आने की संभावनाओं पर भी भाजपा की बैठक में चर्चा हुई मगर स्पष्ट नहीं हो सका कि सांसद रैली में आएंगी। क्योंकि मोदी के मंच पर जिन लोगों को बैठना है उनका नाम भेजा गया है लेकिन उसकी जानकारी नहीं दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव का कहना है कि रैली प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह व गोवर्धन भाई झड़पिया हैं। वहीं लोग मंच के बारे में निर्णय लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.