खोदाई के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, भरा पानी
चित्र 20बीआरके-27 - बेगमगंज चौराहा के निकट पुलिया का कराया जा रहा निर्माण संवादसूत्र, बाराबंकी: शहर के बेगमगंज चौराहा के निकट बनी पुलिया के निर्माण के दौरान रविवार की सुबह पेयजलापूर्ति की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोपहर नगर पालिका प्रशासन की टीम ने पहुंचकर पंप लगाकर पानी की निकासी कराई। हालांकि शाम तक पानी भरा हुआ था। क्षेत्र की सभासद इरफाना खातून ने बताया कि बेगमगंज चौराहा के निकट बनी पुलिया का निर्माण न होने से यहां पर अक्सर बारिश के समय घरों में पानी भर रहा था। जिसके चलते इसे बनवाया जा रहा है। इसके अलावा लाजपतनगर का मुख्य मार्ग को बनवाया जा रहा है। इसकी वजह से रास्ता बंद किया गया था। रविवार की रात में भी निर्माण कार्य होगा। पुलिया के पास खोदाई के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसकी वजह से पानी भर गया। ईओ संगीता कुमारी ने बताया कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की उन्हें जानकारी नही है। पुलिया निर्माण कराया जा रहा है।
बाराबंकी : शहर के बेगमगंज चौराहा के निकट बनी पुलिया के निर्माण के दौरान रविवार की सुबह पेयजलापूर्ति की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोपहर नगर पालिका प्रशासन की टीम ने पहुंचकर पंप लगाकर पानी की निकासी कराई। हालांकि शाम तक पानी भरा हुआ था। क्षेत्र की सभासद इरफाना खातून ने बताया कि बेगमगंज चौराहा के निकट बनी पुलिया का निर्माण न होने से यहां पर अक्सर बारिश के समय घरों में पानी भर रहा था। इसके चलते इसे बनवाया जा रहा है। इसके अलावा लाजपतनगर का मुख्य मार्ग को बनवाया जा रहा है। इसकी वजह से रास्ता बंद किया गया था। रविवार की रात में भी निर्माण कार्य होगा। पुलिया के पास खोदाई के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी वजह से पानी भर गया। ईओ संगीता कुमारी ने बताया कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की उन्हें जानकारी नहीं है। पुलिया निर्माण कराया जा रहा है।