Move to Jagran APP

श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में जुटे लोग

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिदू परिषद की ओर से चलाए गए निधि समर्पण अभियान की शुरूआत शुक्रवार को जिले में हुई। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने स्वेच्छा से अपनी निधि का समर्पण किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 11:24 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 11:24 PM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में जुटे लोग
श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में जुटे लोग

बाराबंकी : अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिदू परिषद की ओर से चलाए गए निधि समर्पण अभियान की शुरूआत शुक्रवार को जिले में हुई। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने स्वेच्छा से अपनी निधि का समर्पण किया। 15 फरवरी तक अभियान चलेगा।

loksabha election banner

नगर में केशव नगर लखपेड़ाबाग स्थित सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में काफी लोगों ने चेक के जरिए धनराशि दी। भाजपा प्रदेश महामंत्री पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, पूर्व एमएलसी हरगोविद सिंह, स्वामी चेतनानंद, नवीन सिंह राठौर, डॉ. सुजीत चतुर्वेदी, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, माध्यमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष नीता अवस्थी, सुशील सिंह व उद्योगपति सुशील कुमार अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे। सभी ने इस अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया। संचालन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने किया। नवीन सिंह राठौर ने 51 हजार की धनराशि चेक के माध्यम से दी। रामनगर टाउन हाल में निधि समर्पण अभियान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी ने एक लाख की धनराशि संघ कमेटी को दी। यहां दुर्गेश चतुर्वेदी, सौरभ मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा ने भी धनराशि दी।

रामसनेहीघाट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में संतों ने दीप प्रज्वलन कर समर्पण निधि अभियान का शुभारंभ किया। किया।

आरएसएस के सह प्रांत सेवा प्रमुख (अवध प्रांत) तेजभान, जिला कार्यवाह वीरेंद्र सिंह, विधायक सतीशचंद्र शर्मा, टिकैतनगर चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता, दरियाबाद ब्लॉक प्रमुख देवानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, संजय सिंह, सचिन, राकेश सिंह, विष्णु, इंद्रपाल, प्रमोद तिवारी, अंगद सिंह, जवाहर वर्मा मौजूद रहे। फतेहपुर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बैठक हुई। खंड अभियान प्रमुख ब्रह्मप्रकाश दीक्षित ने बताया कि फतेहपुर के हर गांव व घर जाकर टोलियां समर्पण राशि एकत्र करेंगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघ चालक ललित वर्मा, नगर संघ चालक रामनाथ सोनी, कार्यवाह ओमकार, बौद्धिक प्रमुख वीरेंद्र शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री शील रत्न मिहिर मौजूद रहे।

हैदरगढ़ कस्बा के ठठराही वार्ड में स्थित केशव मैरिज लॉन में बैठक हुई। बैठक में 15 फरवरी तक गांवों में जाकर समर्पण निधि एकत्र करने की कार्ययोजना पर विचार हुआ।

देवा में अभियान प्रमुख तुलसी राम चौहान नें बताया कि विकास खण्ड को 11 खण्ड में बांटा गया है। निदूरा में निधि समर्पण कार्यालय का शुभारंभ सह जिला संयोजक ओम प्रकाश ने किया। टिकैतनगर में संत रामनरेश, जिला संचालक केदार ने श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समर्पण निधि अभियान का शुभारंभ किया।

चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता द्वारा समर्पण निधि में 51 हजार, विशाल चंद जैन, हजार किशोरी लाल, सुदामा पांडे, राम जी पांडेय, पुरूषोत्तम तिवारी ने 21-21 हजार व रामजस शुक्ला 11हजार की निधि समर्पित की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.