पंचायतों में सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता : पाठक
-भाजपा कार्यालय पर चुनाव संचालन समिति की बैठक में बोले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक -कहा पूरी ताकत से पंचायत चुनाव लड़ेगी भाजपा ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित करने का लिया गया निर्णय
बाराबंकी : भारतीय जनता पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। इसके लिए बूथ स्तर कार्यकर्ता पंचायतों में सक्रियता बढ़ाते हुए सरकार की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें। इसके लिए पंचायत चुनाव संचालन समिति भी बन गई है। यह बातें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पंचायत चुनाव के प्रदेश संयोजक विजय बहादुर पाठक ने समिति की बैठक में कहीं।
बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर बैठकों के आयोजन का निर्णय लिया गया है। पंचायत चुनाव की तैयारियों के ²ष्टिगत विचार-विमर्श किया जाएगा। कहा, इस समय मतदाता सूची बनाने के लिए पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को मतदाता बनने के लिए आवेदन कराने में कार्यकर्ता सहयोग करें। इसके साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी बताएं। बैठक में सभी सांसद उपेंद्र सिंह रावत, पंचायत चुनाव के जिला संयोजक संतोष सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, महामंत्री संदीप गुप्ता व शील रत्न मिहिर, भुल्लन वर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, रचना श्रीवास्तव, अरविद मौर्य, जिला मंत्री डॉ. अंजू चंद्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित सिंह सिंह सहित 58 जिला पंचायत वार्ड के संयोजक व 15 ब्लॉक संयोजक शामिल रहे।