दूसरे दिन 11 केंद्रों पर ही शुरू हो पाई धान खरीद
शुक्रवार को 58 में से 11 क्रय केंद्रों पर ही खरीद शुरू हो पाई। कुल 134 कुंतल 66 किलो धान खरीदा गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 01:14 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 01:14 AM (IST)
बाराबंकी : समर्थन मूल्य पर धान खरीद शुक्रवार को 58 में से 11 क्रय केंद्रों पर ही शुरू हो पाई। 134 कुंतल 66 किलो धान खरीदा गया।
विधायक शरद अवस्थी ने रामनगर के बुढ़वल स्थित क्रय केंद्र की शुरुआत पूजन कर की। डिप्टी आरएमओ संतोष कुमार द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला व राजेश अवस्थी सहित अन्य मौजूद रहे। घौखरिया के किसान रामबिलास का धान उद्घाटन मौके पर तौला गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें