सात चयनित शिक्षकों को दिए गए नियुक्तिपत्र
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए सहायक अध्यापक पद के लिए लोकसेवा आयोग प्रयागराज से चयनित अभ्यर्थियों का पदस्थापना एवं नियुक्तिपत्र वितरण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया।
बाराबंकी : राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए सहायक अध्यापक पद के लिए लोकसेवा आयोग प्रयागराज से चयनित अभ्यर्थियों का पदस्थापना एवं नियुक्तिपत्र वितरण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। सात चयनित अध्यापकों को नियुक्तिपत्र प्रदान किया गया।
जिला सूचना विज्ञान केंद्र में आयोजित समारोह में विधायक सतीश शर्मा जिले में सात चयन अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। यहां पर गृह विज्ञान की रीता पटेल, अंग्रेजी के फिरोज खान, उर्दू की फरहाना खाना, नगम तबस्सुम, अंग्रेजी विषय की चयनित अध्यापक सावित्री वर्मा, शैलेश सिंह, सूर्यकांत को नियुक्तिपत्र प्रदान किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि पांच चयनित शिक्षकों को लखनऊ में मुख्यमंत्री की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। इसमें अंग्रेजी विषय के मो. एखलाक, पूजा गुप्ता, ज्योति शर्मा के अलावा वाणिज्य वर्ग के चयनित शिक्षक संदीप कुमार सिंह, जीव विज्ञान के शिक्षक अंतरिक्ष कुमार तिवारी को नियुक्तिपत्र प्रदान किया गया है। बताया, शेष तीन अभ्यर्थी रानी सिंह, प्रवीण कुमार एवं तनुश्री कुकरेती प्रदेश से बाहर होने के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नही हो सके। सांसद उपेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, डीएम डॉ. आदर्श सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा मौजूद रहे।