अब और तेज होगी विकास की रफ्तार
बाराबंकी : ग्राम सभाएं पंचायत सचिवों की कमी जूझ रहे थे। ठीक से विकास कार्य नहीं हो पा र
बाराबंकी : ग्राम सभाएं पंचायत सचिवों की कमी जूझ रहे थे। ठीक से विकास कार्य नहीं हो पा रहा था। नियुक्ति के बाद यहां ग्राम सभाओं को कुछ राहत मिल गई है। जिले में 31 नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारी को भेजा गया है।
जिले में वर्तमन समय में 88 ग्राम विकास अधिकारी तैनात हैं और 58 पद रिक्त हैं। रिक्त पदों के सापेक्ष 31 ग्राम विकास अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। जिला विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि सभी पंचायत सचिवों को 15 सितंबर से पहले ही ब्लॉक आवंटित कर दिए जाएंगे। पहले ब्लॉक स्तर पर ग्राम पंचायत सचिवों की ट्रे¨नग होगी और बाद में ग्राम सभाएं आवंटित होंगी। अब कुल ग्राम विकास अधिकारी 119 हो गए हो गए हैं। अभी भी 27 पद रिक्त हैं। सचिवों का कम होगा भार : कम पंचायत सचिवों के होने से एक सचिव पर आठ-आठ ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों का भार था। अब 31 ग्राम विकास अधिकारियों के आन से तैनात सचिवों का भार कम हो जाएगा। अब तीन से चार ग्राम पंचायतें एक पंचायत सचिवों पर आएंगी।
बढ़ेगी विकास दर : पंचायत सचिवों की कमी से ग्राम पंचायत में संचालित योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा था। यही कारण है कि ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त और 14वें वित्त का करोड़ों रुपये डंप है। वर्क आइडी जनरेट न होने से विकास कार्यों में तेजी नहीं आ पा रही थी। शौचालय निर्माण में भी तेजी नहीं आ रही थी। अब सचिवों की बढ़ोतरी से विकास में तेजी आएगी।