देश को दोबारा सोने की चिड़िया बनाने में जुटे मोदी
-बुद्ध जयंती कार्यक्रम में बोले श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य संवादसूत्र, बाराबंकी : प्रदेश के श्रम
-बुद्ध जयंती कार्यक्रम में बोले श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य
संवादसूत्र, बाराबंकी : प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को दोबारा सोने की चिड़िया बनाने की कोशिश में लगे हैं। देश की आर्थिक स्थिति बहुत सुधरी है। वरना पहले जब विश्व बैंक से कर्ज लेने का नंबर आता था तब भारत पहली लाइन में दिखाई पड़ता था।
श्रम मंत्री बुधवार को जिला गन्ना कार्यालय परिसर में आयोजित बुद्ध जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार साल में दुनिया के सामने मिसाल कायम की है। अमेरिका जैसा देश भी मोदी के विकास का कायल है।
प्रासंगिक हैं भगवान बुद्ध के विचार : श्रम मंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध का जन्म भारत में हुआ पर उनके अनुयायी दुनियाभर में फैले हैं। बुद्ध का पंचशील सिद्धांत मानव जीवन की सफलता का मूलमंत्र है। विधायक शरद अवस्थी ने कहा कि बुद्ध ने मानवतावाद का संदेश देकर जात-पात के भेद को मिटाने का काम किया। दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा, संग्राम ¨सह वर्मा, हरगो¨वद ¨सह, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, महामंत्री हर्षित वर्मा, अंगद ¨सह आदि मौजूद रहे। संयोजक जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अर¨वद कुमार मौर्य ने आभार जताया।
सरकार व संगठन पर मंथन की जरूरत : कैराना लोक सभा व नूरपुर विधान सभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की हुई हार के प्रति श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ¨चतित हैं। बुद्ध जयंती समारोह को संबोधित करने के बाद पत्रकारों ने जब कैराना व नूरपुर के उपचुनाव में हुई भाजपा सरकार की करारी हार को नुकसान दायक बताया तो उन्होंने कहा कि इस हार को गंभीरता से लेकर सरकार व संगठन दोनों आधार पर मंथन की जरूरत है। विपक्ष की एकजुटता के कारण क्या मोदी मैजिक फेल हो गया है। इस सवाल पर श्रम मंत्री ने कहा कि मोदी मैजिक बरकरार है।