मोदी के लक्ष्य आधारित कार्यों से दुनिया में बढ़ी साख : अर्चना मिश्रा
ऐतिहासिक जीत के संकल्प के साथ भाजपा की जिला कार्यसमिति संपन्न
बाराबंकी : भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को सागर इंजीनियरिग कालेज में हुई। इसमें रामपुर व आजमगढ़ में लोकसभा सीट के उप चुनाव में पार्टी की जीत पर हर्ष जताया गया। साथ ही वर्ष-2024 के लोकसभा चुनाव में जिले के हर बूथ पर भाजपा को जिताने का संकल्प लिया गया।
प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रत्येक बूथ पर जाकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां गिना रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य आधारित कार्यों के चलते आज दुनिया भर में भारत की साख बढ़ी है। उन्होंने सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा बूथ पर उत्सव मनाया जा रहा है, लेकिन समाजवादी पार्टी का उत्सव सिर्फ सैफई में होता था।
सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि उपचुनाव में सपा का गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ व रामपुर दोनों ध्वस्त हो गए हैं। सांसद ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।
खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि ईमानदार और समर्पित कार्यकर्ताओं की चिता सिर्फ भाजपा ही करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए देगुणे उत्साह से जुटने का आह्वान किया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक कुर्सी साकेंद्र प्रताप वर्मा, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, बैजनाथ रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश, सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, अवधेश श्रीवास्तव, महामंत्री गुरुशरण लोधी, अरविद मौर्य, संदीप गुप्ता, विवेकानंद पांडेय, रचना श्रीवास्तव, विजयानंद वाजपेई सहित अन्य मौजूद रहे।