विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा हत्याकांड की आरोपी नाबालिगों को नोएडा की जगह बाराबंकी भेजा, भागने की कोशिश

Published: Thu, 10 Sep 2026 10:42 AM (IST)

मथुरा में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में आरोपित दो बालिकाओं को नोएडा के बजाय बाराबंकी के संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. मथुरा हत्या मामले में दो नाबालिग आरोपितों का स्थानांतरण।

  2. नोएडा के बजाय बाराबंकी संप्रेक्षण गृह में भेजा गया।

  3. बाराबंकी में बालिकाओं ने भागने का प्रयास किया।

जागरण संवाददाता, बाराबंकी। मथुरा में 21 अगस्त को 14 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) ने दोनों बालिकाओं को नोएडा के बालिका सुधार गृह भेजने का आदेश दिया था।

हालांकि, उन्हें नोएडा भेजने के बजाय बाराबंकी के संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। यहां पहुंचने के बाद दोनों ने भागने की कोशिश की जिसके बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी ने नोएडा जेजेबी को पत्र लिखा है।

दोनों किशोरियां पीलीभीत की निवासी हैं। ये बालिकाएं अगस्त में घर से भागी थीं और बाद में मथुरा के बाल गृह में रखी गई थीं। इनमें से एक के पिता नोएडा में दारोगा हैं। घटना के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की और मामला किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पहुंचा।

जेजेबी मथुरा की सुनवाई के बाद दोनों किशोरियों को नोएडा के बालिका सुधार गृह भेजने का आदेश दिया गया था, लेकिन जिला प्रोबेशन अधिकारी मथुरा ने उन्हें बाराबंकी के संप्रेक्षण गृह भेज दिया। स्थानांतरण की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं, खासकर जब दोनों किशोरियां हत्या के गंभीर मामले में आरोपित हैं।

बाराबंकी के संप्रेक्षण गृह में भागने की कोशिश के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह ने बताया कि गलत आदेश पर बालिकाएं यहां लाई गईं थी। नोएडा के किशोर न्याय बोर्ड को पत्र भेजकर पूरे मामले की जानकारी दी गई है। आदेश होते ही, बालिकाओं को नोएडा भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'बेबीज डे आउट' बना गोरखपुर का मासूम, स्कूल के बाहर से लापता छात्र 70 किमी दूर अमृत भारत ट्रेन में मिला