महादेवा पदयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
द्वड्डद्धड्डस्त्रद्ग1ड्ड श्चड्डस्त्र4ड्डह्लह्मड्ड द्वड्डद्धड्डस्त्रद्ग1ड्ड श्चड्डस्त्र4ड्डह्लह्मड्ड द्वड्डद्धड्डस्त्रद्ग1ड्ड श्चड्डस्त्र4ड्डह्लह्मड्ड
बाराबंकी: बाली जी सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को पांचवीं महादेवा पदयात्रा श्रद्धालुओं की ओर से निकाली गई। पदयात्रा सुबह सात बजे शहर के प्राचीन धनोखर हनुमान मंदिर से निकाली गई।
ढोल नंगाड़े के साथ निकाली गई पैदल यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। बम-बम भोले के जयकारों के साथ निकाली गई पैदल यात्रा महादेवा में दोपहर तीन बजे के करीब पहुंची। धनोखर हनुमान मंदिर से निकाली गई पैदल यात्रा सबसे पहले श्री नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंची। यहां से नवीगंज, पल्हरी, मसौली होते हुए महादेवा पहुंची। चल रे कावंड़िया शिव के धाम, जय भोले जय भंडारी, तेरी है महिमा न्यारी, मेरे भोले शंकर हे दीनानाथ सुन ले मेरी पुकार आदि भोले के गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। रास्ते में पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत किया गया। पदयात्रा में विवेक कुमार गुप्ता विक्की, सुशील गुप्ता, मिटू गाबा, अक्षय कुमार, सुनील वर्मा, सुनील जायसवाल, सतीश जायसवाल, अनुराग गुप्ता शैलू, बसंत कुमार गुप्ता, आरके अवस्थी, रामप्रकाश श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, मनीष निगम सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।