अध्यक्ष व सभासदों ने हटवाया सतोखर सरोवर से अतिक्रमण
बाराबंकी : नगर के सतोखर सरोवर के आंशिक भाग को पाटकर अतिक्रमण किए जाने के मामले में
बाराबंकी : नगर के सतोखर सरोवर के आंशिक भाग को पाटकर अतिक्रमण किए जाने के मामले में शनिवार को नया मोड देखने को मिला। नगर पालिका की अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, ईओ संगीता कुमारी व सभासदों के साथ सतोखर सरोवर पर दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंच गईं। करीब ढाई घंटे तक सरोवर पर ही रुकी। इस दौरान न सिर्फ सरोवर के पाटे गए आंशिक भाग से गुमटी व झोपड़ी आदि सामान हटवाया। पाटे गए सरोवर का एक हिस्सा जेसीबी मशीन से नाले की तरह खोदवा दिया ताकि तालाब की ओर अतिक्रमण न हो सके। अध्यक्ष के साथ शाहिबुन निशा की परपौत्री मलका रिजवी भी अतिक्रमणकारियों से मोर्चा लिए रही। अतिक्रमण हटाने का विरोध कर तालाब को खेत बता रहे एक व्यक्ति के सामने मलका ने राजस्व विभाग के वह अभिलेख अध्यक्ष व नायब तहसीलदार एसपी ¨सह व मनीष त्रिपाठी को दिखाया जिसमें सरोवर की जमीन शाहिबुन निशा के नाम वर्षों पहले दर्ज थी। उन्होंने बताया कि एक कहार को उनकी परदादी शाहिबुन निशा ने ¨सघाड़ा लगाने के लिए तालाब दिया था, जिसके आश्रितों ने जालसाजी कर तालाब को भूमिधरी दर्ज करवाने के बाद बेचने का इकरारनामा भी कर लिया। अगस्त के महीने में बाहर से मिट्टी लाकर तालाब को पाटवाया जाने लगा तब डीएम ने रोक लगवा दी थी। भाकियू नेता मुकेश ¨सह की शिकायत पर हुई जांच में शाहिबुन निशां के नाम तालाब होने की पुष्टि हुई थी। इस मौके पर सभासद पंकज मिश्र, शील प्रकाश शुक्ल बाबुल, रोहिताश्व दीक्षित, ताजबाबा राइन, चंद्र प्रकाश गुप्ता, आलोक वर्मा, अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।