विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नियुक्त, पूर्व मंत्री ने सौंपा पत्र
सपा जिलाध्यक्ष ने की अध्यक्षों की नियुक्ति
बाराबंकी : समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफ़•िा अया•ा अहमद ने विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसको लेकर बुधवार को पत्रक वितरण कार्यक्रम हुआ। जिसमें पूर्व मंत्री अरविद सिंह गोप ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र का चौधरी अतीक, हैदरगढ़ का परशुराम यादव और सदर विधान सभा क्षेत्र का विनय कुमार यादव को दोबारा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सिविल लाइन स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अरविद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आप लोगों के ऊपर विश्वास करते हुए विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। इसे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपनी मेहनत और लगन से पूरे क्षेत्र में सभी लोगों को जोड़कर और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सबसे संपर्क करके पार्टी को मजबूती प्रदान करें। क्योंकि, आने वाला कल आपका है 2022 में हम सब के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है। पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, उपाध्यक्ष नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू, पारस चौहान, उमाकांत यादव, आशीष सिंह आर्यन, महेश वर्मा, आदि उपस्थित रहे।