पेड़ के सहारे घर में घुसकर लाखों की चोरी
पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 12:02 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 12:02 AM (IST)
बाराबंकी : मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बदलूपुरवा मजरे भिटौली निवासी राजकुमार श्रीवास्तव के घर बुधवार रात पेड़ के सहारे चोर छत और फिर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखा छोटा बक्सा उठा ले गए। इसमें दो लाख से अधिक कीमत के जेवरात और पच्चीस हजार की नकदी रखी थी। वारदात के समय परिवार के सदस्य घर के बाहर व कमरे में सो रहे थे। गुरुवार सुबह कमरे का ताल टूटा देख परिवारजन को वारदात की जानकारी हुई। जिसके बाद थाने पहुंचे भुक्तभोगी ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी राजकिशोर दूबे ने बताया की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें