कबड्डी प्रतियोगिता में अकटहिया टीम रही प्रथम
यड्डढ्डड्डस्त्रस्त्रद्ब ष्श्रद्वश्चद्गह्लद्बह्लद्बश्रठ्ठ यड्डढ्डड्डस्त्रस्त्रद्ब ष्श्रद्वश्चद्गह्लद्बह्लद्बश्रठ्ठ यड्डढ्डड्डस्त्रस्त्रद्ब ष्श्रद्वश्चद्गह्लद्बह्लद्बश्रठ्ठ यड्डढ्डड्डस्त्रस्त्रद्ब ष्श्रद्वश्चद्गह्लद्बह्लद्बश्रठ्ठ यड्डढ्डड्डस्त्रस्त्रद्ब ष्श्रद्वश्चद्गह्लद्बह्लद्बश्रठ्ठ यड्डढ्डड्डस्त्रस्त्रद्ब ष्श्रद्वश्चद्गह्लद्बह्लद्बश्रठ्ठ
बाराबंकी : नेहरू युवा केंद्र की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को देवा के हॉकी ग्राउंड में संपन्न हुई। इसमें कई युवक एवं युवती मंडलों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रमोहन तिवारी ने कहा कि खेल हमें अनुशासन के साथ ही परस्पर सहयोग की भी सीख देते हैं। जीवन के हर क्षेत्र में हमें खेलों की भांति ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को अपनाना चाहिए। व्यायाम शिक्षक बीआर बाजपेई ने खेलों का महत्व बताया। कबड्डी प्रतियोगिता में अकटहिया की टीम प्रथम और बिनोवा ग्राम की टीम द्वितीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में शिवा प्रथम और जितेंद्र कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में मोहित कुमार ने प्रथम एवं जीतेंद्र कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरुशरण ¨सह लोधी, सब इंस्पेक्टर रुचि राठौर, प्रशिक्षक सिद्धनाथ शास्त्री, तुलसीराम चौहान सहित काफी संख्या में युवक एवं युवतियां मौजूद रहीं। विजयी प्रतिभागियों को सब इंस्पेक्टर रुचि राठौर ने पुरस्कृत किया।