रंग बिरंगी झालरों से सजे बाजार और मस्जिदें
बाराबंकी: पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर जिले में अकीदतमंद की ओर से मस्जिद
बाराबंकी: पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर जिले में अकीदतमंद की ओर से मस्जिदों व घरों को सजाया गया। जगह-जगह नातिया मुशायरा हुआ। दीनी तकरीर व जलसों का आयोजन किया गया है। बुधवार को जुलूसे मोहम्मदी का आयोजन किया होगा।
शहर के मुख्य मार्गों को सभी जगह रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। बेगमगंज, नवीगंज, धनोखर के अलावा घंटाघर को भी रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। फजल उर रहमान पार्क में हजरत मोहम्मद साहब के बारे में मौलानाओं ने तकरीर की। इसमें हजरत मौलाना जाहिद अली निजामी ने कहा कि इस्लाम एक ऐसा धर्म है, जो हमेशा हर मजहब को आपस में मिलजुलकर रहना सिखाता है।
रामनगर : सुढि़यामऊ में रात 8 बजे से तकरीर शुरू हुई। वहीं महादेवा में में भी मौलाना शकील रजा ने तकरीर की। सूढि़यामऊ व महादेवा में 21 नवंबर को प्रात: से जुलूस ए मोहम्मदी का झंडा उठेगा। इस अवसर पर सुढि़यामऊ में राज 8 बजे से मुशायरा भी होगा।