जय ¨हद संग गूंजा जय जवान को घोष, शान से लहराया तिरंगा
बाराबंकी भारतीय वायु सेना की ओर से की गई एयर स्ट्राइक का जश्न जिले भर में मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जताई और आतिशबाजी भी की। साथ ही लोगों ने तिरंगा फहराते हुए भारत माता जय ¨हद और जवानों की बहादुरी को सलाम करते हुए जयघोष किया। साथ ही सेना के जज्बे को सलाम करते हुए केंद्र सरकार को भी धन्यवाद दिया।
बाराबंकी : भारतीय वायु सेना की ओर से की गई एयर स्ट्राइक का जश्न जिले भर में मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जताई और आतिशबाजी भी की। साथ ही लोगों ने तिरंगा फहराते हुए भारत माता, जय ¨हद और जवानों की बहादुरी को सलाम करते हुए जयघोष किया। साथ ही सेना के जज्बे को सलाम करते हुए केंद्र सरकार को भी धन्यवाद दिया। शिवसेना कार्यालय पर सुबह से जश्न का माहौल रहा। संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी किशनलाल रावत, ¨हदू जागरण मंच के उपाध्यक्ष अभिषेक शरण गुप्ता ने कहा कि भारत ने हमेशा जीत हासिल की है। चाहे वह खेल का मैदान हो या फिर जंग का मैदान हो। मिष्ठान बांटकर खुशी मनाने वालों में राजेश गौतम, कमलेश ¨सह, अन्ना यादव, सत्यवान रावत, सोनू ¨सह, भूपेंद्र ¨सह गौतम, रामसनेही यादव, संजय रावत आदि प्रमुख रहे। बजरंग दल के जिला संयोजक मयंक गुप्ता के नेतृत्व में छाया चौराहे पर आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। संयोजक बजरंग दल अखिलेश प्रताप ¨सह, सोनू आर्य भारती, अखंड प्रताप ¨सह, शिवम ¨सह, अमरेश कुमार, विराज पांडे, सौरभ कुमार, शुभम कुमार, कवि कुमार, शिवा राजपूत, रोहित कुमार, रितेश कुमार, रंजीत कुमार, विनोद वर्मा, हेमंत ¨सह, मिहिर कौशल, आशीष ¨सह आदि शामिल हुए। जनहित एकता संगठन के अध्यक्ष अकबर शाह ने कहा कि भारत के जांबाज सैनिकों को सलाम है। अधिवक्ताओं ने मनाई खुशी: अधिवक्ता संजय अरोड़ा ने अधिवक्ताओं को मिष्ठान खिलाकर खुशी मनाई। अधिवक्ता संजय वर्मा ने कह कि भारत की हमेशा जीत हुई है और आगे भी होती रहेगी। अधिवक्ता पंकज श्रीवास्तव, संजय बक्शी, रवि शुक्ला आदि ने भी खुशी मनाई।
व्यापारियों ने मनाया शौर्य दिवस : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हर्ष टंडन के नेतृत्व में कई दुकानों में मोमबत्ती जलाकर व मिठाई खिलाकर भारतीय सेना को सलाम किया। सर्राफा कमेटी के महामंत्री अनिल रस्तोगी, नीरज रस्तोगी, नीरज सोनी, विकास रस्तोगी, राहुल रस्तोगी, बैजनाथ पाल, कृष्ण गोपाल रस्तोगी, रज्जन रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी आदि ने हाथों में तिरंगा लेकर जश्न मनाया। मिठाई भी बांटी। विजय उद्यान पार्क में सोशल वर्कर नवीन ¨सह राठौर ने मिष्ठान बांटकर खुशी मनाई। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना द्वारा जो बदला लिया गया है। उसे पूरा देश गौरव महसूस कर रहा है। यहां सरदार चरनजीत ¨सह, विजय ¨सह, प्रभाकर शुक्ला मौजूद रहे। लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में व्यापार मंडल के जिला युवा अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सत्यप्रेमीनगर में कपिल जायसवाल, कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने मिष्ठान बांटकर खुशी मनाई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ढोल भांगड़े के साथ आतिशबाजी की। तिरंगा यात्रा निकाली। नव निर्माण युवा ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने भी खुशी मनाई।
स्कूलों में बच्चों ने फहराया तिरंगा : शहर के महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज में छात्राओं ने तिरंगा लहराकर खुशी का इजहार किया। प्रधानाचार्य रामकिशोर शुक्ला ने कहा कि पुलवामा में हुई आतंकी घटना का बदला भारतीय सैनिकों ने लिया है। उसको सलाम हैं। शहर के सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य फादर जैराल्ड डिसूजा ने कहा कि भारतीय वायु सेना की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम हैं। पायनियर इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग में प्रधानाचार्या रेखा मिश्रा के नेतृत्व में बच्चों ने खुशियां मनाई।