मनाया गया सहस्त्रबाहुर्जुन का जन्मोत्सव
बाराबंकी : जायसवाल समाज के लोगों ने अपने कुलदेवता सहस्त्रबाहुर्जुन का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से म
बाराबंकी : जायसवाल समाज के लोगों ने अपने कुलदेवता सहस्त्रबाहुर्जुन का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। लोगों ने आरती और पूजन कर उन्हें याद किया।
नगरपालिका परिषद नवाबगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभांरभ अखंड दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद कुलदेवता की आरती की, जयघोष और भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। लखनऊ से आए प्रदेश संगठन मंत्री नवीन जायसवाल को जिलाध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल ने स्वागत कर सम्मानित किया। महिला प्रदेश महामंत्री अनीता जायसवाल, मंजू जायसवाल का क्रमश: राधिका जायसवाल, नीलू जायसवाल ने स्वागत किया। इस मौके पर गनेश जायसवाल, राजेंद्र, भगवतशरण जायसवाल, उमाशंकर, जगदीश, अनिल, संजय सभासद, राम शंकर, राम सुमिरन, बब्लू, नवीन, शुभांशु जायसवाल, प्रदीप, विमलेश, शुभारानी जायसवाल आदि मौजूद रहे।