Move to Jagran APP

क्रय केंद्रों से उठान हो तो रफ्तार पकड़े धान खरीद

समर्थन मूल्य पर धान खरीद में अयोध्या मंडल में जिले की स्थिति पहले नंबर पर होने का दावा किया जा रहा है। मगर सभी क्रय केंद्रों का संचालन एक साथ न होने के चलते खरीद भी धीमी रही है। जबकि क्रय केंद्रों पर टोकन जनवरी माह तक बांटे जा चुके हैं। सोमवार को धान क्रय केंद्रों की पड़ताल में इस तरह की स्थिति सामने आई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 11:32 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 11:32 PM (IST)
क्रय केंद्रों से उठान हो तो रफ्तार पकड़े धान खरीद
क्रय केंद्रों से उठान हो तो रफ्तार पकड़े धान खरीद

बाराबंकी : समर्थन मूल्य पर धान खरीद में अयोध्या मंडल में जिले की स्थिति पहले नंबर पर होने का दावा किया जा रहा है। मगर सभी क्रय केंद्रों का संचालन एक साथ न होने के चलते खरीद भी धीमी रही है। जबकि, क्रय केंद्रों पर टोकन जनवरी माह तक बांटे जा चुके हैं। सोमवार को धान क्रय केंद्रों की पड़ताल में इस तरह की स्थिति सामने आई।

prime article banner

दरियाबाद ब्लाक के धान क्रय केंद्र बड़नपुर स्थित पीसीएफ के क्रय केंद्र पर ताला लटकता दिखा। इंदरपुर में 6800 क्विंटल धान खरीद हुई लेकिन उठान सिर्फ 1500 क्विंटल हुई। रामसनेहीघाट के भिटरिया व बनीकोडर स्थित क्रय केंद्रों का राइस मिल से अनुबंध होने के बाद खरीद में थोड़ी तेजी दिखाई पड़ी है। भिटरिया में विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर दो कांटे संचालित कर दिए गए हैं। त्रिवेदीगंज इलाके में पीसीएफ के भिलवल स्थित क्रय केंद्र पर अभी तक 28 किसानों से 1040 क्विंटल धान खरीदा गया। केंद्र प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राइस मिल से अभी अनुबंध न होने से उठान नहीं हो रही है। साधन सहकारी समिति छंदवल में 80 किसानों को टोकन दिए गए। 20 किसानों से तौल हुई। सोमवार को लालूपुर के किसान रामकृष्ण चतुर्वेदी का धान तौला जा रहा था। हरख स्थित विपणन शाखा के केंद्र पर 43 किसानों से 1521 क्विंटल धान खरीदा गया। उठान सिर्फ 428 क्विंटल की हो सकी है। इससे तौल में तेजी नहीं आ रही। पीसीएफ के मसौली स्थित क्रय केंद्र का अनुबंध नहीं मिल सका है। बेटे के विवाह का कार्ड लगाया तब 28 दिन बाद हुई तौल : नवीन मंडी स्थित पीसीएफ के क्रय केंद्र पर बंकी ब्लाक के ग्राम अंबरपुर के किसान अर्जुन का धान तौला जा रहा था। अर्जुन के पुत्र भोला ने बताया कि आठ दिसंबर को विवाह है। एक नवंबर को ही धान की ट्राली विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर लगाया था। पहले 16 फिर 45 नंबर का टोकन मिला। फिर भी तौल नहीं हुई। विवाह का कार्ड दिया तब क्षेत्रीय विपणन अधिकारी आलोक रंजन ने पीसीएफ के क्रय केंद्र को प्राथमिकता से धान तौलने के निर्देश दिए। इसके बाद तौल हो सकी। क्रय केंद्र प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि 19 जनवरी तक 313 लोगों को टोकन दिए जा चुके हैं। अब तक 42 किसानों का 1519 क्विंटल धान तौला जा चुका है। मंडी परिषद के क्रय केंद्र पर मुजीबपुर के राम सनेही ने बताया कि 10 नवंबर का टोकन था लेकिन 29 नवंबर को तौल का नंबर आया है। इनसेट- जिले में धान खरीद अयोध्या मंडल में पहले स्थान पर है। अब तक 10 हजार 126 मीट्रिक टन धान खरीद हो चुकी है। सभी 63 क्रय केंद्र संचालित हो गए हैं। उठान में तेजी लाने की कोशिश जारी है। इसी के ²ष्टिगत सोमवार को नवीन मंडी के क्रय केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया।

रमेश कुमार, डिप्टी आरएमओ, बाराबंकी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.