जेल में हिदू, मुस्लिम बंदियों ने एक साथ बैठकर किया रोजा इफ्तार
द्धद्बठ्ठस्त्रह्व श्चह्मद्बह्यश्रठ्ठद्गह्म द्बठ्ठ द्भड्डद्बद्य द्भड्डद्बद्यद्गस्त्र ढ्ड4 ह्मश्रद्भड्ड द्बद्घह्लड्डह्म द्धद्बठ्ठस्त्रह्व श्चह्मद्बह्यश्रठ्ठद्गह्म द्बठ्ठ द्भड्डद्बद्य द्भड्डद्बद्यद्गस्त्र ढ्ड4 ह्मश्रद्भड्ड द्बद्घह्लड्डह्म द्धद्बठ्ठस्त्रह्व श्चह्मद्बह्यश्रठ्ठद्गह्म द्बठ्ठ द्भड्डद्बद्य द्भड्डद्बद्यद्गस्त्र ढ्ड4 ह्मश्रद्भड्ड द्बद्घह्लड्डह्म
बाराबंकी: जिला कारागार में रविवार को बंदियों के लिए रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। बंदियों के साथ जेल अधिकारियों व व्यापारियों ने रोजा इफ्तार किया। 173 रोजेदारों ने रोजा इफ्तार किया।
रोजा इफ्तार का आयोजन सभासद ताजबाबा राईन व व्यापारी जुनेद अंसारी, बाबू राईन, शुऐब राइन, जहीर, मेराज, आरिफ, सरताज की ओर से किया गया था। बंदियों के साथ जेल अधीक्षक आरके जायसवाल व अन्य जेल अधिकारियों ने बैठकर रोजा इफ्तार किया। वर्तमान समय में जिला कारागार में 173 बंदी रोजा रख रहे हैं। जिसमें मुस्लिम बंदियों के साथ 12 हिदू बंदियों ने भी रोजा रखकर एकता की मिसाल पेश की है। बंदी मो. आमिर, खलील, सबीना, कैसर, गणेश, विष्णु, रमेश, संजय, धर्मेंद्र, रामराज, दीपू ने भी रोजा इफ्तार किया। व्यापारी जुनेद अंसारी ने कहा कि जेल में निरूद्ध हिदू बंदियों ने रोजा रखकर एकता की नई मिसाल जो पेश की है वह निश्चित रूप से सभी वर्ग के लिए एक सीख है। इस मौके पर जेलर, डिप्टी जेलर, बंदी रक्षक भी रोजा इफ्तार में शामिल हुए।