फंदे से लटका मिला महिला का शव, नौ पर मुकदमा
दहेज न देने के लिए हत्या करने का लगाया आरोप
बाराबंकी : एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव घर में ही टिन शेड के नीचे रस्सी के फंदे से लटकता पाया गया। मृतका के परिवारजन ने दहेज की लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
सुबेहा थाना क्षेत्र के ग्राम थलवारा निवासी चंद्रगुप्त मौर्या का विवाह तीन वर्ष पूर्व रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के ग्राम ढामा खेड़ निवासी रामवेश्वर की पुत्री लक्ष्मी से हुआ था। अभी वह नि:संतान थीं। सात जुलाई की रात करीब आठ बजे लक्ष्मी का शव घर में टिन शेड के नीचे फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और शव को पीएम के लिए भेजा है। बुधवार सुबह आए परिवारजन ने ससुरालीजन पर दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी नहीं नौ लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सुबेहा गंगेश शुक्ला ने बताया कि नौ पर दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।