विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल यात्री ध्यान दें! गोंडा में तीसरी लाइन पर तकनीकी कार्य के चलते 15 ट्रेनें कैसिंल, देखें पूरी लिस्ट

Published: Sat, 04 Jul 2026 07:58 PM (IST)

गोंडा में तीसरी लाइन के तकनीकी कार्य के कारण 7 से 11 जुलाई तक 15 ट्रेनें रद कर दी गई हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. गोंडा में तीसरी लाइन के तकनीकी कार्य के कारण।

  2. 7 से 11 जुलाई तक 15 ट्रेनें निरस्त की गईं।

  3. कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

संवाद सूत्र, बाराबंकी। गोंडा में तीसरी लाइन पैनल से जोड़ने व अन्य तकनीकी कार्यों को पूरा करने के लिए 7 से 11 जुलाई तक 15 ट्रेनें निरस्त कर दी गईं हैं। जबकि कई ट्रेनों का रूट परिवर्तन किया गया है।

22922 बांद्रा बलरामपुर एक्सप्रेस, 15082 गोमतीनगर गोरखपुर एक्सप्रेस, 15081 गोरखपुर गोमतीनगर एक्सप्रेस, 55062 ऐशबाग नकहा जंगल सवारी ट्रेन, 05058 दिल्ली गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के अलावा कई अन्य ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस 6, 7, 8 जुलाई को बाराबंकी, अयोध्या कैंट, मनकापुर और बस्ती के रास्ते संचालित होगी। 01415 पुणे गोरखपुर स्पेशल 8 व 9 जुलाई को बाराबंकी और अयोध्या कैंट के होकर संचालित होगी।

6, 7 व 10 जुलाई को 15019 छपरा मथुरा एक्सप्रेस, 12598 मुंबई गोरखपुर सुपरफास्ट 9 जुलाई को निरस्त रहेगी। इसके अलावा 12199 बलरामपुर ग्वालियर एक्सप्रेस, गोरखपुर पुणे एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी।

स्टेशन अधीक्षक एके रायजादा ने बताया कि गोंडा में तीसरी लाइन पर तकनीकी कार्य के चलते ट्रेनों के निरस्त होने की सूचना मिली है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को अयोध्या कैंट के रास्ते से आवागमन होगा।

यह भी पढ़ें- नौचंदी एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेनें 13 सितंबर तक नहीं जाएंगी लखनऊ, रूट हुआ डायवर्ट