Move to Jagran APP

गूंजते रहे गणपति बप्पा के जयकारे

बाराबंकी: जिले में गणेश महोत्सव की धूम मची है। शनिवार को जगह-जगह स्थापित की गई भगवान गण्

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 12:16 AM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 12:16 AM (IST)
गूंजते रहे गणपति बप्पा के जयकारे
गूंजते रहे गणपति बप्पा के जयकारे

बाराबंकी: जिले में गणेश महोत्सव की धूम मची है। शनिवार को जगह-जगह स्थापित की गई भगवान गणेश प्रतिमा का विधि विधान से श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। कल्याणी नदी तट पर प्रतिमा का विसर्जन भी किया गया।

prime article banner

शहर में जगह-जगह स्थापित की गई भगवान गणेश की प्रतिमा की विधि विधान से पूजा की गई। आवास विकास में सेक्टर पांच के निकट भजन कीर्तन के आयोजन हुए। श्रद्धालु शिव कुमार शर्मा की ओर से पूजन अर्चन किया गया। भजनों की प्रस्तुति की गई। रसूलपुर, सरावगी, पंचमुखी, कंकड़ेश्वर आदि स्थानों पर विधि विधान से गणेश पूजन किया गया।

ग्रामीण अंचल में मची धूम : दरियाबाद : मोहर्रियान मोहल्ले, कुशफर व खूबा पुरवा में तीन दिवसीय महोत्सव के बाद गाजे बाजे के साथ भगवान गणपति को जयकारों के बीच विदाई दी गई। कल्याणी नदी तट गोकुला में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। गांव व कस्बे से निकली विसर्जन यात्रा में महिलाएं व पुरुष गजानन के गीतों पर जमकर थिरके। अबीर गुलाल उड़ाते हुए भक्त भक्तिमय गीतों में सराबोर रहे। गणपति के जयकारों से मार्ग ही नहीं क्षेत्र भी गुंजायमान हो उठा। करीब दस किमी की विसर्जन यात्रा तय कर मूर्तियां लेकर भक्त कल्याणी नदी के गोकुला तट पर पहुंचे। यहां पर भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना कर विसर्जन किया गया। दरियाबाद के शिव बजरंग मंदिर से विसर्जन के लिए निकली यात्रा में नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश चन्द्र जैन, उपाध्यक्ष बाबा अनुज छोटा योगी, अर¨वद दुबे, विकास जायसवाल, राजा जायसवाल ने अबीर गुलाल उड़ाते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंचे। प्रतिमा विसर्जन यात्रा में नगर से लेकर ग्रामीणांचल के लोग भी शामिल हुए।

मसौली : बांसा रामपुर मार्ग पर स्थित पंचवटी आश्रम पर स्थापित गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को परंपरागत रूप से किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.