Move to Jagran APP

कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा

बाराबंकी : घर में अकेली महिला का अपहरण कर चार लोगों ने आठ दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Feb 2018 12:53 AM (IST)Updated: Sat, 10 Feb 2018 12:53 AM (IST)
कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा
कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा

बाराबंकी : घर में अकेली महिला का अपहरण कर चार लोगों ने आठ दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। शौच के बहाने भाग निकली महिला ने मामले की सूचना पति को दी थी। न्याय के लिए थाने गई। सुनवाई नहीं हो सकी। जिस पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत हुआ है। शुक्रवार को सीएचसी में महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।

loksabha election banner

मामला थाना क्षेत्र के मोहना मजरे पांडेपुरवा गांव का है। यहां का निवासी एक व्यक्ति गुजरात में रहकर नौकरी करता है। 22 जनवरी 2017 को इस व्यक्ति की पत्नी घर में अकेली थी। इसी दौरान रात करीब 11 बजे गांव का निवासी जसवंत पुत्र सुमिरन उसका बहनोई कोला थाना जैदपुर निवासी रामू कोठी थाने के अचकामऊ निवासी चोलाराम व उधवापुर निवासी चेतराम पुत्र बेचा घर में घुस आए। आरोप है कि तमंचे के बल पर घर में रखी नकदी और सोने चांदी के कीमती गहने लूट कर महिला का अपहरण कर कार से अचकामऊ ले गए। कुछ दिन यहां रखने के बाद तिवारीगंज लखनऊ ले गए। जहां किराए पर कमरा लेकर चारों ने महिला को रखा। शौच के बहाने भागी महिला ने इसकी सूचना पति को दी। इसके बाद उसका पति गुजरात से आया। पत्नी को थाने लेकर गया। सुनवाई न होने पर व अधिकारियों के पास गया वहां भी निराशा हाथ लगी। पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश पर चार फरवरी 2018 को थाने में चारों आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। निरीक्षक सतरिख अवनीश कुमार ¨सह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच सीओ करेंगे।

इनसेट : किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

अलियाबाद : 13 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की दो बजे खेतों में शौच को जा रही थी। उसी समय पड़ोस में कुछ लड़के क्रिकेट मैच खेल रहे थे। उन्हीं में से एक युवक ने मौका देख कर लड़की को दबोच लिया और पास के सरसों के खेत में ले गया। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी युवक फरार हो गया। लोगों के आने पर लड़की अपने घर पहुंची पूरा मामला पिता को बताया और कोतवाली में तहरीर दी। दरियाबाद थानाध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी का कहना है कि मामला मारपीट का है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.