सूरत और मुंबई तक शहाबपुर के स्टोल की दस्तक
-स्टोल बनाकर घर में ही रोजगार पा रहे गांव के युवा चित्र-15बीआरके-22,23,24 मेर
-स्टोल बनाकर घर में ही रोजगार पा रहे गांव के युवा चित्र-15बीआरके-22,23,24 मेरा गांव मेरा गौरव संवादसूत्र, सतरिख (बाराबंकी) : बंकी ब्लॉक का शहाबपुर गांव जिला मुख्यालय से सात किमी दूर है। यहां हाथों के हुनर से तैयार स्टोल (गमछा) गांव की पहचान है। रंग बिरंगे स्टोल देश के विभिन्न राज्यों में पसंद किए जाते हैं। ग्रामीणों को स्टोल के निर्माण से घर में ही रोजगार मिल रहा है। करीब 70 प्रतिशत लोग किसी न किसी रूप में इस कार्य में जुड़े हैं। कबीर पुर ज्योली, शहाबपुर कटरा व चौराहा मिलाकर इसे पंचायत का दर्जा मिला है। आबादी करीब 16 हजार, मतदाता आठ हजार पांच सौ बताए जा रहे हैं। इन पर है नाज : गांव के निवासी स्वर्गीय अहमद ने 1967 में जिला बुनकर यूनियन का गठन किया था। वह सदर भी रहे। स्व. मुन्ने अंसारी 1973 से 1990 तक सदर रहे। पूर्व प्रधान वसीम अंसारी जिला बुनकर फेडरेशन व जिला मोमिन अंसार बेलफेयर एसो. के अध्यक्ष हैं। गांव के कुछ अन्य लोगों पर भी सभी को नाज है। यह है खूबी : गांव के किनारे समेत 16 तालाब हैं। कुछ में पानी कभी नहीं सूखता। कई परिवार व्यवसायी हैं तो किसान आलू मेंथा की उन्नतशील खेती कर रहे हैं। आधारभूत ढंचा : यहां 60 इंडिया मार्क हैंडपंप हैं। अधिकांश परिवारों के पास शौचालय हैं। जिन्हें प्रयोग किया जा रहा है। चार प्राथमिक व एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय है। नौ आंगनबाड़ी केंद्र हैं, दो बैंके भारतीय खाद्य निगम का गोदाम, नौ मस्जिद, एक ईदगाह, सात मंदिर, करीब पंद्रह लोग सरकारी सेवा में हैं। साप्ताहिक बाजार है। गांव बाराबंकी-बहराइच राजमार्ग से जुड़ा है। उपलब्धियां : गांव पक्की सड़क से जुड़ा है। अधिकांश गलियों में सीसी सड़कें बनी हैं। भव्य बहुमंजिला मकान और लग्जरी कारें हैं। किसान फसलों के साथ सब्जियां उगाकर अपनी आय बढ़ा रहे हैं। यह हो तो बने बात : प्रधान अकीला बानों का कहना है कि विकास कार्य कराए गए है। बारात घर महिला डिग्री कॉलेज, मिनी स्टेडियम, पशुचिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन जाए तो बेहतर होगा। पूर्व बीडीसी सदस्य मोहम्मद सलीम का कहना है कि गांव में बड़ी बाजार स्थल का निर्माण होना चाहिए। इससे व्यापारियों, किसानों व स्टोल के कारोबारियों को राहत मिलेगी। उनका कहना है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण का कार्य प्रस्तावित है।