पूर्व सीएम अखिलेश का मनाया जन्मदिन
बाराबंकी सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। केक काटकर लंबी आयु की कामना की गई।
बाराबंकी: सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। केक काटकर लंबी आयु की कामना की गई। सपा कार्यालय पर संगठन जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने केक काटा। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा, सदर विधायक धर्मराज उर्फ सुरेश यादव, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व एमएलसी अरविद यादव, राम मगन रावत, डॉ कुलदीप सिंह, आशीष सिंह आर्यन, गौरव रावत, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, शिवम शुक्ला, रामनाथ मौर्य, प्रीतम वर्मा, पूजा सिंह, यशवंत यादव, इंद्रेश प्रताप सिंह, फरजान उस्मानी, धीरज गुलरिया, नौमान मलिक, रिजवान संजय, लल्ला यादव, कामता यादव, दानिश सिद्दीकी ,संतोष रावत आदि शामिल हुए। मसौली : चौराहा स्थित जैदपुर विधानसभा क्षेत्र कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया। यहां एंजिल सिद्दीकी ने केक काटा। पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, अलीम किदवाई, शकील सिद्दीकी, अलीम किदवई, किशन रावत, हशमत अली गुड्डू आदि मौजूद रहे। देवा ब्लॉक की प्रमुख नीतू सिंह द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव रहे।