Move to Jagran APP

किसानों को समझाया कृषि सुधार कानून का मर्म

किसान कल्याण मिशन के तहत बुधवार को ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी मेला व प्रदर्शन का आयोजन हुआ। गोष्ठियों में सत्तादल के सांसद विधायक व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य वक्ता के रूप में किसानों को कृषि सुधार कानूनों का मर्म समझाया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 11:18 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 11:18 PM (IST)
किसानों को समझाया कृषि सुधार कानून का मर्म
किसानों को समझाया कृषि सुधार कानून का मर्म

बाराबंकी : किसान कल्याण मिशन के तहत बुधवार को ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी, मेला व प्रदर्शन का आयोजन हुआ। गोष्ठियों में सत्तादल के सांसद, विधायक व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य वक्ता के रूप में किसानों को कृषि सुधार कानूनों का मर्म समझाया। उपकृषि निदेशक कार्यालय पल्हरी परिसर में आयोजित गोष्ठी का पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा के साथ सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने दीप जलाकर शुभारंभ किया।

loksabha election banner

सांसद उपेंद सिंह रावत ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार निरंतर प्रयासरत है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे जरूरतमंदों को मिला रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों का सम्मान भी दिया और उनके विकास के लिए काम भी कर रही है। किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री हरगोविद सिंह ने पद्मश्री राम सरन वर्मा की कृषि तकनीक को कृषि सुधार कानूनों का एक मॉडल बताया। कहा कि कांट्रैक्ट खेती का जो प्रावधान कृषि सुधार कानून में किया गया है वह पद्मश्री बहुत पहले से अपना रहे हैं। सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के दस लाभार्थियों, दस स्वयं सहायता समूहों को एक लाख 10 हजार रुपये प्रति समूह आर्थिक सहायता स्वीकृति पत्र भी दिए गए। प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर उन्नत खेती के तरीके बताए गए। उपकृषि निदेशक एके सागर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दरियाबाद ब्लॉक में विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि जिस काम की लोग आजादी के बाद से कल्पना नहीं कर सकते थे, वह भाजपा सरकार ने किसानों के हित में किए है। बाबा परमेंद्र विक्रम सिंह, अखिलेश सिंह, बीडीओ सर्वेश तिवारी, डॉ. राहुल दुबे, महेश, मुलायम, लवलेश, रामाशीष, विकास द्विवेदी, प्रदीप, सुंदरम शर्मा, पंकज वाजपेई व अखंड प्रताप सिंह मौजूद रहे।

हरख में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिंह सिद्धू ने गोष्ठी में मौजूद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तम वर्मा का मंच से उतरकर फूल देकर सम्मान भी किया। कृषि भवन परिसर हैदरगढ़ में विधायक बैजनाथ रावत ने कहा कि वैज्ञानिक ढंग से खेती करके किसान अपनी आमदनी दोगुनी कर सकता है। मंडी निरीक्षक शिव गोविद सिंह, आलोक तिवारी, पंकज मिश्रा, ऊषा रावत, बच्चा सिंह, बृजेश त्रिपाठी, राममिलन व कौशल किशोर मौजूद रहे। लोधेश्वर महादेवा ऑडिटोरियम में विधायक शरद कुमार अवस्थी ने कहा कि प्रगतिशील किसानों व उनके परिवार का मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया है। भूमि संरक्षण अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह, बीडीओ कमलेश कुमार, एडीओ कृषि अनिल कुमार मौर्या ने कृषि में सुधार के बारे में जानकारी दी। प्रगतिशील किसान लाल बहादुर, रामानंद वर्मा, उमेश चंद्र शुक्ला व गुरु प्रताप वर्मा, विजय कुमार मिश्रा, राम कैलाश यादव को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.