एक परिवार के आठ सदस्यों सहित 43 मिले पॉजिटिव
-अधिकांश को किया गया होम आइसोलेट रैपिड किट से कोरोना जांच की बढ़ी संख्या
बाराबंकी : कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को 43 और कोरोना पॉजिटिव जिले में मिले हैं। कोरोना संक्रमित मिले लोगों में से अधिकांश को होम आइसोलेट किया गया है।
पुलिस लाइन के एक सिपाही व परिवार का तीन वर्षीय बालक कोरोना पॉजिटिव मिला है। फतेहपुर के मलौली मौलवीगंज स्थित एक ही परिवार के आठ सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह सभी 24 जुलाई को संक्रमित पाई गई महिला के संपर्क में आए थे। सभी को होम क्वारंटाइन किया गया है। त्रिवेदीगंज के लाखापुर में तीन पुरुष व एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महिला रेंडम जांच व पुरुष पूर्व में संक्रमित आए एक व्यक्ति के संपर्क में आने से पॉजिटिव मिले हैं। शहर में एक बुजुर्ग जांच में पॉजिटिव मिले हैं। सिरौलीगौसपुर के कितूर में छह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें एक महिला भी है। यह सभी पूर्व में संक्रमित व्यक्ति की चपेट में आए थे। बरसाना सुशांत गोल्फ सिटी के रहने वाले एक पुरुष व महिला जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। हैदरगढ़ के खरसतिया में एक व्यक्ति पॉजिटिव जांच में मिला है। मंझपुरवा जाटा बरौली में सात व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। विकास भवन रोड के निकट रहने वाले दो लोग पॉजिटिव आए हैं। सुल्तानपुर रोड गढुी का एक व्यक्ति, मुंशीगंज का एक युवक व आर्मी का एक जवान कोरोना संक्रमित जांच में पाया गया है। लखपेड़ाबाग लाल कोठी के निकट रहने वाले दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित जांच में पाए गए हैं। यह दोनों व्यक्ति पूर्व में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे। सिद्धौर के मीरपुर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जांच तेज : रैपिट किट से कोरोना जांच की संख्या बढ़ी है। सीएमओ कार्यालय में एक एंबुलेंस से दिन भर रैपिड किट से कोरोना जांच मरीजों की गई। 100 से अधिक मरीजों की जांच हुई।