स्वास्थ्य केंद्र भनौली में ताला तक नहीं
स्त्रश्र ठ्ठश्रह्ल द्ग1द्गठ्ठ द्यश्रष्द्म द्बठ्ठ ह्लद्धद्ग द्धद्गद्यड्डह्लद्ध ष्द्गठ्ठह्लद्गह्म
बाराबंकी: बंकी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भनौली में स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में ताला तक नहीं लगा है। इससे केंद्र पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। यह स्वास्थ्य केंद्र बाराबंकी-जैदपुर मुख्य मार्ग पर स्थित है। वर्षों से इस की रंगाई पुताई नहीं कराई गई है। गंदगी की भरमार है। केंद्र के अंदर से लेकर मुख्य द्वार पर टेंट हाउस संचालक का सामान रखा है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल अराजक तत्वों का अड्डा है। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पूरी तरह से नहीं मिल पा रहा है। उपकेंद्र पर फैली व्यवस्था इस बात का प्रमाण है। दरवाजे पल्ला जर्जर हैं। प्लास्टर गिर रहा है। इतना ही नहीं मुख्य द्वार का ताला टूटा है। इसे बंद करने वाला कोई नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाटा बरौली के अधीक्षक डॉ. कुलदीप मौर्य ने बताया कि भनौली की एएनएम का कार्य संतोषजनक है। वहां जो भी समस्याएं हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप