Move to Jagran APP

प्रशासन ने जलवाए अलाव, बांटे कंबल

संवादसूत्र बाराबंकी जाड़े की पहली बारिश के बाद प्रशासन ने शुक्रवार को ठंड महसूस की। प्रशासन के अलाव भी जले। रात करीब नौ बजे के बाद डीएम डॉ. आदर्श सिंह शहर में प्रमुख स्थानों पर पहुंचे और जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 06:08 AM (IST)
प्रशासन ने जलवाए अलाव, बांटे कंबल
प्रशासन ने जलवाए अलाव, बांटे कंबल

बाराबंकी : जाड़े की पहली बारिश के बाद प्रशासन ने शुक्रवार को ठंड महसूस की। प्रशासन के अलाव भी जले। रात करीब नौ बजे के बाद डीएम डॉ. आदर्श सिंह शहर में प्रमुख स्थानों पर पहुंचे और जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे। कंबल वितरण को लेकर जागरण ने शुक्रवार के अंक में खबर भी प्रकाशित की थी।

loksabha election banner

बारिश के चलते ठंड अचानक बढ़ गई। शुक्रवार सुबह तो प्रशासनिक इंतजाम ठंडे दिखे मगर शाम को डीएम ने बच्चों की छुट्टी का न सिर्फ आदेश किया बल्कि अलाव जलवाने के कड़े निर्देश जारी किए। डीएम के निर्देश पर अचानक नगर पालिका व तहसील नवाबगंज सक्रिय हुआ। दैनिक जागरण ने भी शुक्रवार के अंक में कंबल वितरण न होने से हो रही दिक्कत को दर्शाती 'ठंडी पड़ी कंबल वितरण की कवायद' शीर्षक से खबर भी प्रकाशित की थी। डीएम ने इसका भी संज्ञान लिया। शहर में पटेल तिराहे पर रैनबसेरा के पास तथा चौराहे के सामने पूर्व सैनिक कल्याण निगम कार्यालय के निकट भी अलाव जला। बंकी ब्लॉक, रेलवे स्टेशन, छाया चौराहा, धनोखर चौराहा सहित प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में शहर सहित अन्य 47 स्थानों पर अलाव जलवाए गए हैं। मौसम के ²ष्टिगत सभी नगरीय क्षेत्रों में अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह उप जिलाधिकारियों के साथ भ्रमणशील रहकर यह सुनिश्चित करें कि रैनबसेरा स्थल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं कि नहीं। यह भी निर्देशित किया कि रैन बसेरा स्थल पर अलाव जलवाए जा रहे हैं कि नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार को जिले में करीब 150 जरूरतमंदों को निश्शुल्क कंबल बांटे जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.