65 हॉटस्पॉट क्षेत्रों की प्रशासन कर रहा चौकसी
जिले में 65 हॉटस्पॉट वर्तमान समय में है। जिनकी प्रशासन सख्त निगरानी रख रहा है।
बाराबंकी: जिले में 65 हॉटस्पॉट वर्तमान समय में है। जिनकी प्रशासन सख्त निगरानी रख रहा है। हॉटस्पॉट क्षेत्र में आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। डीएम की ओर से हॉटस्पॉट क्षेत्र की सूची भी जारी की गई है।
कोतवाली नगर के ग्राम ढकौली, ग्राम कटरा मजरे भिटौरा, ग्राम सरथरा, मुहल्ला गुलरिहा गार्दा वार्ड नंबर 20, दक्षिणी टोला बंकी वार्ड नंबर 2, मुहल्ला पीरबटावन, गदिया फार्म मजरे, देवा के ग्राम पीड़, बबुरिहा, मुहल्ला शेख, जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम मिश्रीपुर मजरे निगरी, ग्राम मुर्तजा नगर मजरे केशवरूआ, ग्राम नयापुरवा, मजरे मोहदी्दीनपुर, फैजुल्लागंज, रामनगर के अमोलीकला, अमोलीकीरतपुर, लोहटीजई, कुम्हरवा, पुरैना रेती, निजामुद्दीनपुर, अशोकपुर चाचू सरायं, रामनगर पंचायत का वार्ड 3 को हॉटस्पॉट पहले ही घोषित किया गया है। इसके अलावा मसौली ब्लॉक के मुहल्ला सुरजूताल ग्राम अनूपगंज, ग्राम जसकरनपुरवा, सहादतगंज, सहादतगंज, ग्राम बांसा मुहल्ला फतेहपुर के दक्षिण टोला करंधा, ग्राम नालापार उत्ररी, धरौली, बुधियापुर, मोहम्मदपुर खाला थाना के ग्राम लकौड़ा, गौसपुर मजरे बसारी, सफदरगंज के ग्राम दुर्जनपुर, जलालाबाद, उमौरा, सतरिख के पहेतिया, छत्रपाल मजरे दुलहीपुर, मौथरी, जैदपुर के वार्ड मुक्खिनगर, ग्राम जैसीराम पुरवा मजरे ब्रहम्नान, हैदरगढ़ के पोखरा, सहावर, कोठी के सरांय बाहू , ग्राम मुबारकपुर, बक्सावां, बाराज चौराहा के समीप, सुबेहा के राजकीय इंटर कॉलेज के पास, रामसनेहीघाट के नारायनपुर, दरियाबाद के मिर्दहान, चौधरियान, टिकैतनगर के टिकवामऊ, बादशाहनरग, असंदा के नगर पंचायत सिद्धौर संपूर्ण नगर, दुरौंधा, सड़वा सिन्नी, संगौरा आदि स्थान हॉटस्पॉट है, जहां सख्त निगरानी की जा रही है।